फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Transport Corporation will deposit Rs 1.23 lakh for permit on 14 routes

Lalitpur News: 14 रूटों पर परमिट के लिए परिवहन निगम जमा करेगा 1.23 लाख

Mon, 12 May 2025 12:21 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 12 May 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
Transport Corporation will deposit Rs 1.23 lakh for permit on 14 routes
ललितपुर। रोडवेज बसों के संचालन के लिए जल्द ही परमिट जारी हो जाएंगे। परिवहन निगम ने क्षेत्रीय परिवहन समिति में स्वीकृति के बाद 14 रूटों के परमिट का शुल्क समेत अन्य शुल्क जमा करने की तैयारी पूरी कर ली है। इन परमिट के लिए परिवहन विभाग में 1.23 लाख रुपये जमा किए जाएंगे।
विज्ञापन

14 रूटों पर रोडवेज बसों के संचालन के लिए क्षेत्रीय परिवहन समिति की बैठक में परमिट की स्वीकृति मिल गई थी। इसके बाद विभाग ने परमिट लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी थी। इसके लिए परिवहन कार्यालय में 7500 रुपये परमिट शुल्क, आवेदन शुल्क समेत अन्य 1300 रुपये प्रति परमिट देना होता है। इस तरह प्रत्येक परमिट पर 8800 रुपये जमा करना होता है। इसके बाद परमिट जारी होती है। एक सप्ताह में विभाग द्वारा 1.23 लाख की राशि परिवहन विभाग में जमा किए जाएंगे। इसके साथ ही परमिट जारी हो जाएंगे। अधिकारियों ने बताया कि एक सप्ताह में परमिट मिल जाएंगे।
विज्ञापन

---
परमिट लेने के लिए परिवहन विभाग में सभी शुल्क की राशि को जल्द ही जमा किया जाएगा। एक सप्ताह में परमिट मिल जाएंगे।
- संतोष कुमार, क्षेत्रीय प्रबंधक, परिवहन निगम, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed