फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Transformation journey today will Talbeht

आज तालबेहट आएगी परिवर्तन यात्रा

Sun, 06 Nov 2016 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 06 Nov 2016 12:46 AM IST
विज्ञापन
 Transformation journey today will Talbeht
bjp , lalitpur news - फोटो : demo
समाजवादी पार्टी ने विकास यात्रा को कामयाब बनाने के लिए सरकारी मशीनरी को झोंक दिया है। वहीं, भाजपा की परिवर्तन यात्रा में लोग खुद ब खुद जुड़ रहे हैं। पत्रकार भवन में भाजपा राष्ट्रीय परिषद के सदस्य एवं यात्रा के जिला संयोजक रामरतन कुशवाहा ने पत्रकार वार्ता में यह बात कही। उन्होंने बताया कि छह नवंबर को यात्रा का झरर घाट पर स्वागत किया जाएगा। तालबेहट में रात्रि विश्राम के बाद अगले दिन सुबह 11 बजे लंका मैदान में जनसभा होगी। 
विज्ञापन


उन्हाेंने बताया कि जनसभा में केंद्रीय मंत्री उमा भारती, थावरचंद गहलोत, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ अध्यक्ष एसपी बघेल व लखनऊ के मेयर दिनेश शर्मा शामिल होंगे। वहीं, दोपहर दो बजे गिन्नौट बाग ललितपुर और शाम को महरौनी में जनसभा के उपरांत यात्रा मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले से होकर मऊरानीपुर चली जाएगी। सदर विधायक रमेश कुशवाहा व उनके सहयोगी जनसभा में भीड़ के लक्ष्य को पूरा करने में जुटे हुए हैं। उन्होंने सदर विधायक रमेश कुशवाहा से किसी प्रकार के मतभेद होने से इंकार किया है। जिलाध्यक्ष रमेश सिंह लोधी ने भी जानकारी दी। इस मौके पर क्षेत्रीय उपाध्यक्ष डा. कंचन जायसवाल, हरीराम निरंजन,राजेश लिटौरिया, घनश्याम साहू, महेश भैया, अनुराग जैन शैलू आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed