फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Good mental health is essential for a better future

Lalitpur News: बेहतर भविष्य के लिए अच्छा मानसिक स्वास्थ्य जरूरी-प्रो. शास्त्री

Sun, 11 Oct 2026 01:01 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
Good mental health is essential for a better future
ललितपुर। नेहरू महाविद्यालय के मनोविज्ञान विभाग में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर विचार गोष्ठी हुई। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना था। प्राचार्य ओम प्रकाश शास्त्री ने बदलती जीवनशैली के कारण मानसिक स्वास्थ्य को महत्वपूर्ण बताया, जो भावनात्मक स्थिरता का आधार है और विद्यार्थियों के विकास हेतु आवश्यक है। शिक्षण संस्थानों को मनोवैज्ञानिक परामर्श व तनाव प्रबंधन कार्यक्रम चलाने चाहिए। कार्यक्रम संयोजक संजीव कुमार शर्मा ने मानसिक स्वास्थ्य को शारीरिक स्वास्थ्य के समान महत्व देने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि मानसिक रोग कमजोरी नहीं, इसमें मनोवैज्ञानिक से परामर्श आवश्यक है। महाविद्यालयों में ऐसा सकारात्मक वातावरण बने जहां विद्यार्थी अपनी समस्याएं साझा कर सकें। असिस्टेंट प्रोफेसर राजेश कुमार तिवारी ने समस्याओं को दबाने के बजाय साझा करने पर बल दिया। स्नातक विद्यार्थी आदित्य चतुर्वेदी ने ग्रामीण क्षेत्रों में सामाजिक संकोच को सहायता में बाधा बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed