फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Ancestors bid farewell through *Tarpan*; lamps floated on the ghats.

Lalitpur News: पितरों को तर्पण देकर दी विदाई, घाटों पर हुआ दीपदान

Sun, 11 Oct 2026 12:50 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
Ancestors bid farewell through *Tarpan*; lamps floated on the ghats.
नृसिंह मंदिर के घाट पर दीपदान करते श्रद्धालु
ललितपुर। शनिवार को जिले भर में पितृ विसर्जन का पर्व श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया गया। लोगों ने नदी, तालाबों और घाटों पर पहुंचकर पितरों को तर्पण दिया। विधि-विधान से श्राद्ध व पिंडदान के बाद पितरों को विदाई दी गई।
विज्ञापन

पितृ विसर्जन पर शहर के नृसिंह मंदिर तालाब और गोविंद सागर बांध पर भीड़ लगी रही। ग्रामीण क्षेत्रों के नदी-तालाबों के किनारे भी श्रद्धालु उमड़े। सुबह से ही लोग नदी, तालाब और पोखरों के किनारे पहुंचने लगे थे। श्रद्धालुओं ने स्नान के बाद पितरों का स्मरण किया। उन्होंने जलांजलि अर्पित कर सुख-समृद्धि की कामना की। पितृपक्ष के अंतिम दिन लोगों ने दक्षिण दिशा की ओर मुख करके तर्पण दिया। हाथ में जल, कुश, अक्षत और पुष्प लेकर यह अनुष्ठान किया गया। घरों में पकवान तैयार कर पितरों के निमित्त दोनियां निकालीं गईं। पहली दोनी गाय, दूसरी कुत्ते और तीसरी कौवे के लिए थी।
विज्ञापन

000000000
पितृपक्ष का महत्व
वैदिक विद्वत परिषद के अध्यक्ष पवन शास्त्री ने पितृपक्ष का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि यह पर्व पूर्वजों के प्रति श्रद्धा और कृतज्ञता व्यक्त करने का है। इन दिनों लोग अपने पूर्वजों का स्मरण करते हैं। वे परंपरागत रीति-रिवाजों के अनुसार तर्पण और श्राद्ध करते हैं। इससे पितृ प्रसन्न होकर परिवार को आशीर्वाद देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

0000000000000

नृसिंह मंदिर के घाट पर दीपदान करते श्रद्धालु

नृसिंह मंदिर के घाट पर दीपदान करते श्रद्धालु

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed