{"_id":"66183d099a5e8487c60d8ca4","slug":"train-stopped-in-lalitpur-due-to-ill-health-of-passenger-deboarded-lalitpur-news-c-131-1-ltp1002-113122-2024-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: यात्री की तबीयत खराब होने पर ललितपुर में रोकी ट्रेन, उतारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: यात्री की तबीयत खराब होने पर ललितपुर में रोकी ट्रेन, उतारा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। बंगलुरू से दिल्ली जा रही कर्नाटक एक्सप्रेस में एक यात्री की तबीयत खराब हो गई। गाड़ी का स्टापेज ललितपुर स्टेशन पर नहीं था, लेकिन मरीज की हालत बिगड़ने पर उसे विशेष स्टापेज दिया गया। आरपीएफ ने यात्री को उतारकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
ट्रेन के स्लीपर कोच में जितेंद्र कुमार (42) दिल्ली से यात्रा कर रहे थे। ट्रेन भोपाल से चली ही थी कि उनकी तबीयत खराब हो गई और उन्हें खून की उल्टियां होने लगीं। साथी यात्रियों ने इसकी सूचना रेलवे स्टॉफ को दी। झांसी कंट्रोल रूम को इसकी सूचना दी गई। यात्री की हालत ज्यादा खराब होते देख स्टापेज न होने के बाद भी ललितपुर स्टेशन पर ट्रेन रोकी गई।
ट्रेन रात्रि करीब ढाई बजे ललितपुर रेलवे स्टेशन पहुंची। आरपीएफ उपनिरीक्षक शशिभूषण मिश्रा मौके पर पहुंचे। यात्री को एंबुलेंस से जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। इसकी सूचना उसकी पत्नी को दी गई। उसकी पत्नी ने बताया कि वह किसी काम के सिलसिले में बंगलुरू गए थे। वहां से लौट रहे थे। आरपीएफ प्रभारी अर्जुन यादव ने बताया कि हालत सही होने पर उन्हें दिल्ली के लिए पंजाब मेल ट्रेन से रवाना कर दिया गया।