फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Train Packed with Home Guard Recruitment Candidates; Punjab Mail Arrives Four Hours Late

Lalitpur News: होमगार्ड भर्ती के परीक्षार्थियों से ट्रेन फुल, पंजाब मेल चार घंटे बिलंब से आई

Mon, 27 Apr 2026 02:07 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
Train Packed with Home Guard Recruitment Candidates; Punjab Mail Arrives Four Hours Late
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। होमगार्ड भर्ती के परीक्षार्थियों की संख्या से झेलम और लखनऊ चेन्नई एक्सप्रेस ट्रेन फुल रहीं, जबकि पंजाबमेल एक्सप्रेस चार घंटा लेट होने से परीक्षार्थियों के साथ आम लोगों को भी परेशान होना पड़ा। भीड़ अधिक होने पर जहां रेलवे द्वारा लगातार एनाउंस कर टिकट व ट्रेनों के आने की जानकारी दी जाती रही, वहीं जीआरपी व आरपीएफ ने स्थिति को संभाला।

होमगार्ड परीक्षा दोपहर बारह बजे खत्म होते ही परीक्षार्थी अपने अपने घर वापस जाने के लिए रेलवे स्टेशन व बस स्टैंड की ओर विभिन्न साधनों से पहुंचे। स्टेशन पहुंचने पर परीक्षार्थियों की टिकट काउंटरों पर टिकट लेने के लिए लंबी लाइनें लग गईं। प्लेटफार्म पर ट्रेन आने की जानकारी लेते रहे। इसके बाद प्लेटफार्म तीन पर सभी परीक्षार्थी पहुंच गए, जहां वह ट्रेन के आने का इंतजार करने लगे। रेलवे स्टेशन पर दोपहर में झेलम एक्सप्रेस 12.26 बजे के स्थान पर 23 मिनट विलंब आई, जबकि इसके बाद दोपहर एक बजे लखनऊ एक्सप्रेस भी आ गई। हालांकि झेलम एक्सप्रेस में पहले से ही भीड़ अधिक थी और परीक्षार्थियों की भीड़ भी होने से ट्रेनों के कोच ठसाठस भरे रहे। वहीं डाउन रूट की पंजाबमेल एक्सप्रेस दोपहर 12.50 बजे के स्थान पर 5.08 घंटे बिलंब होकर शाम को 9.58 बजे आई। इससे जो परीक्षार्थी झेलम और लखनऊ एक्सप्रेस में भीड़ की वजह से नहीं जा सके, उन्हें पंजाबमेल एक्सप्रेस का इंतजार करना पड़ा। हालांकि तब तक शाम वाली पाली की परीक्षा भी खत्म होने पर उसके परीक्षार्थी भी स्टेशन पहुंच गए, जिससे भारी भीड़ हो गई। हालांकि स्टेशन पर भीड़ अधिक होने पर स्टेशन पर जीआरपी और आरपीएफ ने स्थित को संभाला और ट्रेन आने से पहले प्लेटफार्म के किराने से भीड़ को दूर किया ताकि कोई हादसा न हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed