Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Traders upset due to harassment of electricity department demonstrated

बिजली विभाग पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए व्यापारियों ने किया प्रदर्शन

Sat, 12 Nov 2022 07:00 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Nov 2022 07:00 AM IST
विज्ञापन
Traders upset due to harassment of electricity department demonstrated
ललितपुर। जनपद में बिजली चेकिंग के नाम पर व्यापारियों, उपभोक्ताओं केे उत्पीड़न किए जाने का आरोप लगाते हुए व्यापारियों ने शुक्रवार को बिजली विभाग के कार्यालय में प्रदर्शन किया। इस मौके पर ऊर्जा मंत्री को संबोधित ज्ञापन अधीक्षण अभियंता को सौंपा।
विज्ञापन

व्यापारी नेताओं ने ज्ञापन में बताया कि नगर क्षेत्रों, कस्बों में विद्युत विभाग द्वारा चेकिंग, मीटर बदलने एवं नए कनेक्शन देने के नाम पर उपभोक्ताओं, व्यापारियों को बेवजह परेशान कर उनके साथ गलत व्यवहार कर अपमानित किया जा रहा है। व्यापारियों एवं आम उपभोक्ताओं के आवासों के बाहर लगे मीटरो में छेडछाड़ करने व शंट लगाए जाने की बात कहकर तानाशाही रवैया अपनाया जा रहा है। विद्युत मीटरों को उखाड़कर, सड़क पर रखकर खोला जा रहा है व उसमें गड़बड़ी बताकर निर्दोष लोगों के खिलाफ मुकदमे दर्ज कर उनके कनेक्शन को काटकर उन्हें कार्यालय बुलाकर ब्लैकमेल किए जाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

विद्युत मीटर विभाग में शासन द्वारा विद्युत मीटर परीक्षण शाला स्थापित की गई है, जिनमें उन मीटरों की जांच की जाती है, जिनको चेकिंग के दौरान संदिग्ध पाया जाता है। अधिकारी तानाशाहीपूर्ण रवैया के साथ मीटरों में गड़बड़ी बता रहे हैं जो कि विद्युत नियामक आयोग और विद्युत अधिनियम के विरूद्ध है व असंवैधानिक है। उन्होंने विद्युत कार्यालय में उपखंड अधिकारी व अवर अभियंता द्वारा विद्युत चेकिंग की रिपोर्ट गलत तरीके से प्रेषित किए जाने का आरोप भी लगाया। कार्यालय में उपभोक्ताओं पर गलत तरीके से शमन व कर निर्धारण करके लाखों की वसूली किए जाने एवं इसके साथ ही अनेक उपभोक्ताओं के लाखों के बिलों को लेनदेन करके हजारों में निस्तारित किए जाने का भी आरोप व्यापारियों ने लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उप्र उद्योग व्यापार मंडल के चेयरमैन महेंद्र जैन मयूर की अगुआई में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष प्रदीप त्रिपाठी, महामंत्री अनिल जैन अंचल, केदारनाथ तिवारी, महेंद्र जैन मोनू, अशोक जैन अनौरा, नवीन सिंघई, पंकज जैन, राजीव पटवारी सहित करीब आधा सैकड़ा से अधिक व्यापारी नेता नारेबाजी करते हुए जिला पंचायत स्थित विद्युत कार्यालय कार्यालय पहुंचे और धरने पर बैठ गए।

जानकारी मिलने पर अधीक्षण अभियंता मौके पर पहुंचे और व्यापारियों की समस्याएं सुन ऊर्जामंत्री को संबोधित ज्ञापन लिया।
स्वतंत्र फीडर के बाद भी बार-बार बिजली हो रही ट्रिप
व्यापारियों ने कहा कि चंदेरा औद्योगिक आस्थान में स्वतंत्र फीडर होने के बाद भी उद्यमी के कार्य करते समय या फैक्टरी संचालित करते समय बिजली के बार-बार ट्रिप होने से उद्यमियों का काफी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। जनपद में विद्युत चेकिंग के नाम पर अपनाए जा रहे तानाशाही पूर्ण रवैया को बंद किए जाने और संदिग्ध मीटरों की जांच शासन द्वारा निर्धारित लैब से कराई जाने एवं चंदेरा औद्योगिक आस्थान के लिये स्वतंत्र सब स्टेशन का निर्माण कर सुचारू किया जाए। व्यापारी नेताओं ने कहा कि यदि यही हाल रहा तो भविष्य में बड़ा आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर अवध बिहारी उपाध्याय, मज्जू सोनी, राहुल मोदी, आलोक जैन मयूर,राजीव सुडेले, दीपक सोनी,अंकित सतभैया सहित कई व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed