फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   toilet construction

शौचालय निर्माण के लिए वर्क आर्डर जारी

Sat, 16 Jul 2016 12:33 AM IST
lalitpur
lalitpur Updated Sat, 16 Jul 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
toilet construction
प्रशासन - फोटो : demo pic
ललितपुर। नगर क्षेत्र में 1918 शौचालय निर्माण को केंद्र सरकार ने विगत माह अपने हिस्से की पहली किश्त जारी कर दी है। शौचालय निर्माण का कार्य प्रारंभ करने के लिए नगर पालिका ने लाभार्थियों को वर्क आर्डर जारी करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


नगर क्षेत्र में निवास करने वाले जो परिवार खुले में शौच के लिए जाते है, उनके घरों में शौचालय निर्माण के लिए भारत सरकार द्वारा संचालित स्वच्छ भारत मिशन के तहत केंद्र व प्रदेेश सरकार द्वारा आठ हजार रुपये की अनुदान राशि दी जा रही है। अनुदान राशि में केंद्र व प्रदेश सरकार दोनों की बराबर की भागीदारी है। वित्तीय वर्ष 2016-17 के लिए प्रदेश सरकार ने विगत माह 1918 परिवारों के लिए अपने हिस्से की दो-दो हजार रुपये की पहली किश्त जारी कर दी है।
विज्ञापन


केंद्र सरकार से प्राप्त अनुदान राशि को लाभार्थियों तक पहुंचाने के लिए नगर पालिका ने नियमानुसार कार्रवाई शुरू कर दी है। जिन लाभार्थी परिवारों की अनुदान राशि आ गई है, पालिका ने उनके लिए वर्क आर्डर जारी करना शुरू कर दिया है। शासनादेश के अनुसार लाभार्थी के खातों में तभी अनुदान राशि भेजी जाएगी जब लाभार्थी अपने पैसे से शौचालय का 25 प्रतिशत निर्माण कार्य करा लेगा। इसके बाद नगर पालिका कर्मियों द्वारा निर्माण कार्य का सत्यापन किया जाएगा, इसके बाद ही उनके खातों में अनुदान राशि पहुंचाई जाएगी। नगर पालिका ने अब तक वार्ड नंबर 21 से वार्ड नंबर 26 तक के समस्त लाभार्थियों के वर्क आर्डर तैयार कर लिए है व जारी करने की भी प्रक्रिया शुरू कर दी है। बताते चलें कि शहर के  कुल 4,187 परिवारों ने शौचालय निर्माण के लिए आनलाइन आवेदन किया है। नगर पालिका कर्मियों द्वारा अब तक 2,487 आवेदकों का सत्यापन कर लिया गया है, इनमें 1,925 आवेदकों को पात्र पाया गया है। इसी आधार पर भारत सरकार ने 1,918 लाभार्थियों को  प्रथम किश्त जारी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 विगत वर्ष की नहीं मिली पूर्ण अनुदान राशि
 वित्तीय वर्ष 2015-16 में शहर के मात्र 21 लाभार्थियों को योजना का लाभ दिया गया था। इन लाभार्थियों को केंद्र व प्रदेश सरकार दोनों ने अब तक अपने हिस्से की दो-दो हजार रुपये की पहली किश्त जारी की है। शासन द्वारा दूसरी किश्त में बरती जा रही देरी के कारण अधर में लटके शौचालय निर्माण कार्य को 17 परिवारों ने अपने पैसों से पूर्ण करा लिया है।


ईओ ने तैयार की टीम
नगर पालिका अधिशासी अधिकारी राकेश कुमार ने लाभार्थियों द्वारा बनाए जाने वाले शौचालय के निर्माण कार्य का भौतिक सत्यापन के लिए टीम का गठन कर दिया है। वर्क आर्डर जारी करने व भौतिक सत्यापन की रिपोर्ट शासन तक भेजने की जिम्मेदारी योजना प्रभारी अभिषेक कुमार चौबे को दी है। वहीं शौचालय के 25 प्रतिशत निर्माण कार्य का भौतिक सत्यापन संबंधित वार्ड के स्वास्थ्य नायक द्वारा किया जाएगा। स्वास्थ्य नायकों की रिपोर्ट का सत्यापन संबंधित वार्ड कार्य क्षेत्र के मुख्य सफाई और खाद्य निरीक्षक आरके लवानियां व दिनेश बिरौनियां द्वारा किया जाएगा। इनकी फाइनल रिपोर्ट शासन को आनलाइन भेजने के बाद ही लाभार्थियों के खाते में अनुदान राशि भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed