{"_id":"5fc94b6c8ebc3e91b6411f4d","slug":"thug-captured-natwarlal-lalitpur-news-jhs182593834","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाखों की ठगी करने वाला नटवरलाल पुलिस को सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाखों की ठगी करने वाला नटवरलाल पुलिस को सौंपा
विज्ञापन
police new.jpeg
- फोटो : police new.jpeg
ललितपुर। शहर कोतवाली के अंतर्गत कई लोगों से लाखों रुपये की ठगी करने वाले को पुलिस ने दबोच लिया और आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मोहल्ला आजादपुरा निवासी दीपक सोनी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसके मोहल्ला के निवासी पंकज नायक पुत्र रामस्वरूप नायक ने मोहल्ला में एक मकान दिलाने की बात कहकर दस लाख रुपये लिए थे। रजिस्ट्री कराने की बात कहकर दो लाख रुपये और लिए थे, जिसमें एक लाख सत्तर हजार रुपये के स्टांप खरीदे थे। स्टांप पर रजिस्ट्री लिखी गई, लेकिन रजिस्ट्री नहीं हुई। लिखे स्टांप उसने अपने पास रख लिए और उसे चेक दे दिए। जब वह बैंक में भुगतान के लिए गया तो चेक बाउंस हो गया, क्योंकि बैंक खाते में पैसा नहीं था। कुछ समय पहले आरोपी उसकी चार पहिया गाड़ी उठा ले गया। वह एक महीने से गाड़ी की खोजबीन कर रहा था, लेकिन गाड़ी नहीं मिली। दो दिसंबर को दिन में तीन बजे वह गल्ला मंडी की ओर जा रहा था, जहां उसकी गाड़ी खड़ी दिखाई दी। गाड़ी के पास जाकर शिकायककर्ता ने जानकारी की और मंडी पुलिस को सूचना दी। पुलिस गाड़ी को कोतवाली ले आई। पुलिस ने धोखाधड़ी व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
----------
ललितपुर। आरोपी पंकज नायक ने सिर्फ एक व्यक्ति को अपनी ठगी का शिकार नहीं बनाया, बल्कि कई लोगों से उसने लाखों रुपये हड़प लिए हैं। जब लोगों को पता चला कि आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है तो पैसा मांगने वाले एक- एक कर शिकायत लेकर आ गए। ठगी के शिकार लोगों ने पुलिस को शिकायत पत्र देकर आरोपी से पैसा वापस दिलाने की मांग की।
शहर के मोहल्ला आजादपुरा निवासी पूजा पत्नी अजय शर्मा ने प्रभारी निरीक्षक को शिकायत पत्र देकर बताया कि 11 माह पहले तुवन मंदिर पर दुकान दिलाने के नाम पर पंकज नायक ने उससे दो लाख रुपये लिए थे। लेकिन, न तो दुकान दिलाई और न ही पैसे लौटाए। थाना नाराहट के अंतर्गत ग्राम गुरयाना निवासी पवन तिवारी पुत्र जगदीश प्रसाद तिवारी ने बताया कि ग्राम गुढ़ाखिरिया और हाल आजादपुरा निवासी पंकज नायक ने कृषि उपज को दस लाख रुपये का ऋण दिलाने के नाम पर सत्तर हजार रुपये ले लिए, लेकिन न तो उसका लोन फाइनेंस कराया और न ही रुपये वापस किए। थाना बार के अंतर्गत ग्राम पुलवारा और हाल असऊपुरा तालबेहट निवासी वीरेंद्र प्रताप पुत्र रघुराज ने बताया कि आजादपुरा निवासी पंकज नायक ने दुकान का लोन दिलाने की कहकर उससे 48 हजार रुपये ले लिए और स्टांप पर भी लिखा लिया। लोन तो नहीं हुआ, लेकिन रुपये मांगने पर 48 हजार का चेक काटकर दिया, जो बाउंस हो गया। मोहल्ला आजादपुरा निवासी लक्ष्मन पुत्र टूडूू पाल ने बताया कि पंकज नायक ने आधार कार्ड पर पांच लाख रुपये का मुद्रा ऋण दिलाने के नाम पर उससे पचास हजार रुपये ले लिए, लेकिन ऋण नहीं मिला। पैसे वापस मांगने पर धमकी देता है। सिविल लाइन निवासी करन सिंह पाल पुत्र कमल सिंह ने बताया कि पंकज ने नौ माह पहले आधार कार्ड पर मुद्रा ऋण पांच लाख रुपये दिलाने के नाम पर उससे 56 हजार रुपये ले लिए। तब से अब तक ऋण भी नहीं मिला। पैसे वापस मांगने पर धमकी देता है। थाना नाराहट के अंतर्गत ग्राम नाराहट निवासी हल्के कुशवाहा पुत्र काशीराम ने प्रभारी निरीक्षक को बताया कि उसके भाई हरचरन के खिलाफ थाना नाराहट पुलिस ने गांजा बरामद का मुकदमा लिखाया था। भाई गिरफ्तार हो गया। पंकज नायक ने न्यायालय से जमानत कराने के नाम पर पचास हजार रुपये नकद ले लिए, लेकिन उसके भाई की जमानत नहीं हो सकी। जब उसने रुपये वापस मांगे तो वह हीलाहवाली करता रहा और रुपये देने से मना कर दिया।
विज्ञापन
---------------
आरोपी पंकज नायक इलाइट चौराहा पर खड़ा था। मोहल्ला आजादपुरा निवासी पूजा शर्मा रास्ते में जा रही थीं। अचानक उनकी नजर पंकज पर गई तो उन्होंने उससे दो लाख रुपये वापस मांगे। इसको लेकर पंकज भड़क गया और पूजा से विवाद होने लगा। यह देख वहां पर तमाशबीन इकट्ठे हो गए। दोनों के बीच विवाद होने से वहां पर हंगामा हो गया। धक्का- मुक्की हुई, जिससे पूजा गिर पड़ी और चोट लग गई। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंच गई और पंकज को कोतवाली ले आई।