फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   three more corona infected found, total 21

जिले में मिले तीन कोरोना संक्रमित, संख्या बढ़कर पहुंची 21

Thu, 09 Jul 2020 12:36 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
three more corona infected found, total 21
coronavirus-case - फोटो : coronavirus-case
ललितपुर/तालबेहट। जिले में लगातार बढ़ रहा कोरोना वायरस का संक्रमण थम नहीं रहा है। बुधवार को जिले में तीन लोगों के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इनमें दो मरीज शहर के आजाद चौक निवासी हैं, जो पूर्व में कोरोना पॉजिटिव मरीज के संपर्क वाले हैं। तीसरी मरीज तालबेहट क्षेत्र की 36 वर्षीय महिला है। तीनों मरीजों को मेडिकल कॉलेज झांसी के लिए रेफर कर दिया है। महिला हाल ही में एक शादी समारोह से होकर लौटी थी। शहर में अब मरीजों की संख्या बढ़कर 21 पहुंच गई है। कोरोना संक्रमण काल में तालबेहट में पहले मरीज के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है। पुष्टि के बाद संक्रमित महिला मरीज को झांसी रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

बुधवार को जिले में एक महिला समेत तीन व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रताप सिंह ने बताया कि बीते दिनों मोहल्ला आजादपुरा वर्णी चौराहा निवासी 40 वर्षीय व्यक्ति में कोरोना संक्रमण पाया गया था। उसके संपर्क में आने वालों को चिह्नित किया गया था। इसमें मोहल्ला सरायपुरा डॉ. बाहुबलि निवास के पीछे आजाद चौक निवासी दो व्यक्तियों को चिह्नित कर क्वारंटीन किया गया था। इनका सैंपल चार जुलाई को लेकर झांसी भेजा गया था। बुधवार को दोनों व्यक्ति जिनकी उम्र 30 वर्ष और 35 वर्ष है, उनकी रिपोर्ट में कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। पुष्टि होने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने दोनों संक्रमितों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज झांसी के लिए रेफर कर दिया है।
विज्ञापन

कस्बा तालबेहट के मोहल्ला तिवरयाना निवासी 36 वर्षीय महिला बीते दिनों एक शादी समारोह में शामिल हुई थी, इसके बाद कोविड-19 की जांच के लिए चार जुलाई को सैंपल कराया था। तब से महिला अपने घर पर रह रही थी। बुधवार को उसकी कोरोना जांच रिपोर्ट आई उसमें महिला में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हो गई। महिला के पॉजीटिव होने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने उसे झांसी रेफर कर दिया है। महिला के संपर्क में आने वाले और शादी में शामिल हुए दोनों पक्षों के साथ ही वैवाहिक कार्य में आए 20 लोगों के सैंपल लिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
आजाद चौक कंटेंनमेंट जोन घोषित
जिले में कोरोना संक्रमण लगातार फैलता जा रहा है। शहर में मरीज मिलने से लगातार कंटेनमेंट जोन घोषित होकर मोहल्ले सील किए जा रहे हैं। एक जुलाई को सरदारपुरा, इसके बाद वर्णीचौराहा, सिद्दनपुरा व पीतांबरा कॉलोनी में मरीज मिले थे। वहीं, बुधवार को एक संक्रमित मरीज के संपर्क में रहने वाले दो व्यक्तियों में भी कोरोना संक्रमण होने की पुष्टि हुई है। ऐसे में अब आजाद चौक को भी कंटेंनमेंट जोन घोषित कर दिया गया है।
---------
14 संकमितों का चल रहा उपचार
जिले में एक जुलाई से लगातार कोरोना संक्रमित मरीज मिल रहे हैं। अब तो संक्रमित मरीजों की संख्या इतनी बढ़ रही है कि एक दिन में दो और तीन मरीज तक मिल रहे हैं। जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 21 हो गई है। इनमें तीन मरीजों की मौत हो चुकी है। चार लोग स्वस्थ्य होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो गए हैं। 14 संक्रमितों का उपचार चल रहा है।
----------
बुधवार को दो मरीज संक्रमित पाए गए हैं, जो पूर्व में निकले मरीज के संपर्क में रहने वाले हैं। कस्बा तालबेहट निवासी एक महिला भी संक्रमित पाई गई है। तीनों को उपचार के लिए झांसी रेफर कर दिया गया है।
- डॉ. प्रताप सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी
---------
फोटो सहित क्रमांक - 3,4,5
कैप्सन - 3- मोहल्ले के लोगों से घरों में रहने की अपील करते एसडीएम और सीओ
4, 5 - बैरीकेट लगाते कर्मचारी
------------------------
मोहल्ला तिवरयाना कंटेनमेंट जोन घोषित
- ढाई सौ मीटर में न कोई आ सकेगा और न जा सकेगा
अमर उजाला ब्यूरो
तालबेहट। नगर में पहला कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए जाने के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। जानकारी के बाद उपजिलाधिकारी मोहम्मद कमर ने मरीज के निवास स्थान के 250 मीटर के क्षेत्र को कंटेनमेंट क्षेत्र घोषित कर दिया। पूरे क्षेत्र में बैरिकेडिंग की गई है।
बुधवार को नगर के तिवरयाना मोहल्ला में एक महिला कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई। इस पर स्थास्थ्य विभाग ने मरीज को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। इसके बाद उपजिलाधिकारी मोहम्मद कमर, सीओ देवेंद्र कुमार सिंह ने अधिशासी अधिकारी पंकज कुमार सिंह और सेक्टर मजिस्ट्रेट खंड शिक्षाधिकारी बृजेश कुमार के साथ मोहल्ले का भ्रमण किया और लोगों से अपने अपने घरों में रहने की अपील की।
उपजिलाधिकारी ने अपने अधिकारों को उपयोग करते हुए पहला मरीज पाए जाने पर उसके निवास स्थान की परिधि के 250 मीटर के क्षेत्र को कंटेनमेंट क्षेत्र घोषित कर दिया। इसकी सीमाएं पूरव में रवींद्र लिटौरिया के मकान, पश्चिम में संतोष उपाध्याय के मकान, उत्तर में रामलीला मैैदान, बंटी लिटौरिया, संजय जैन का मकान तथा दक्षिण में राजाराम का मकान तक के क्षेत्र को रखा गया है। मोबाइल बैरियर को दक्षिण दिशा में बनाया गया है, जिस पर पुलिस का पहरा होगा।

उपजिलाधिकारी ने बताया कि कंटेनमेंट जोन के अंदर का व्यक्ति न तो बाहर आ सकेगा और न ही बाहर का कोई व्यक्ति अंदर जा सकेगा। आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति मात्र मोबाइल बैरियर तक होगी। अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत कंटेनमेंट जोन की साफ- सफाई एवं सैनिटाइजर के प्रबंध के अलावा लाउडस्पीकर से उक्त क्षेत्र में प्रतिबंध के संबंध में प्रचार- प्रसार कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed