{"_id":"695eaa5a569399d7e106c2f7","slug":"three-kilometers-of-traffic-jams-were-reported-near-kailgwan-intersection-leaving-vehicles-stranded-for-hours-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-149367-2026-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: कैलगुवां चौराहे के पास हाईवे पर तीन किलोमीटर तक जाम, घंटों फंसे रहे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: कैलगुवां चौराहे के पास हाईवे पर तीन किलोमीटर तक जाम, घंटों फंसे रहे वाहन
विज्ञापन
हाईवे पर जाम में फंसे वाहन।
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। झांसी-सागर हाईवे के कैलगुवां चौराहे पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज के पास बनाई गई सर्विस रोड पर आए दिन जाम लगता है। मंगलवार की रात 10 बजे यहां करीब तीन किलोमीटर लंबा जाम लग गया। देर रात 12:30 बजे जाम खुला तो यातायात सुचारू हो सका। इस दौरान भीषण सर्दी में वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कैलगुवां चौराहे से गुजरे झांसी-सागर नेशनल हाईवे-44 पर सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए ओवरब्रिज का निर्माण कराया जा रहा है। इसके दोनों ओर वाहनों के निकलने के लिए सर्विस रोड बनाया गया है लेकिन इस सर्विस रोड पर आए दिन जाम लग जाता है।
सर्विस रोड की हालत यह है कि यहां से वाहन रेंगकर निकलते हैं। मंगलवार की रात करीब 10 बजे देखते ही देखते वाहनों की कतार लंबी होती गई और तीन किलोमीटर दूर स्टेडियम से आगे पहुंच गई। जाम लगने की सूचना पर यातायात पुलिस ने मोर्चा संभाला। एक-एक करके वाहनों की निकासी कराई गई।
प्रभारी यातायात आलोक तिवारी ने बताया कि ट्रक के खराब होने के चलते जाम लग गया था। ट्रक को हटाने के लिए एनएच की क्रेन देर से आई, इस वजह से जाम लंबा हो गया। ट्रक हटाने के बाद यातायात सुचारू कराया गया।