फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   three injured in accidents

दो सड़क दुर्घटना में दंपती सहित तीन गंभीर

Fri, 11 Jun 2021 01:21 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jun 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
three injured in accidents
कैप्सन - मार्ग दुर्घटना में घायल महिला को ले कर जाती एंबुलेंस - फोटो : TALDEHATE
तालबेहट। राजमार्ग पर तेरई फाटक के समीप सड़क पर गाय को बचाने के चक्कर में एक बाइक सवार फिसलकर घायल हो गया। वहीं, जमालपुर के पास एक बाइक के अनियंत्रित होकर खाई में गिरने से पति-पत्नी गंभीर रूप से चोटिल हो गए।
विज्ञापन

थाना बार अंतर्गत ग्राम चिगलौवा निवासी सुरेंद्र (38) पुत्र राम रतन बाइक से बांसी की ओर जा रहा था। राजमार्ग पर मालवा ढाबा के सामने उसकी बाइक के सामने अचानक एक गाय आ गई। इससे बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सीएचसी तालबेहट लाया गया। जहां उसकी हालत गंभीर होने पर उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। वही, जमालपुर के पास थाना बार अंतर्गत ग्राम खजरा निवासी महेश पुत्र नंदलाल और अपनी पत्नी राधा और बालक के साथ बाइक से घर जा रहा था। अचानक उसकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे बनी गहरी खाई में गिर गई। इससे वह दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें एंबुलेंस की सहायता से सीएचसी तालबेहट लाया गया। जहां से दोनों की हालत गंभीर होने पर मेडिकल कालेज झांसी रेफर कर दिया गया। गनीमत रही कि उक्त दंपति के साथ था मासूम पूरी तरह से सुरक्षित रहा।
विज्ञापन

पेड़ से गिर कर बालक गंभीर
तालबेहट। थाना पूराकलां अंतर्गत ग्राम एवनी में जामुन के पेड़ से फल तोड़ते समय राघवेंद्र (17) पुत्र इमरत गिर कर गम्भीर रूप से घायल हो गया। जिसे सीएचसी तालबेहट लाया गया। जहां उसकी गंभीर हालत होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed