{"_id":"687164c75ef5fd96dc06c0bb","slug":"three-gates-of-shahzad-dam-opened-3012-cusecs-of-water-released-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-138883-2025-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: शहजाद बांध के तीन गेट खुले, 3012 क्यूसेक पानी छोड़ा गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: शहजाद बांध के तीन गेट खुले, 3012 क्यूसेक पानी छोड़ा गया
विज्ञापन
- जलस्तर निर्धारित होने के बाद गेटों को किया गया बंद
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। जिले में हो रही भारी बारिश से बांध लबालब होने लगे हैं। शहजाद बांध में पानी की आवक बढ़ने से बृहस्पतिवार की देर रात तीन गेट खोलकर 3012 क्यूसेक पानी छोड़ा गया।
जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में पिछले कुछ दिनों से झमाझम बारिश हो रही है। नदी-नाले उफनाने लगे हैं। बांधों में पानी बढ़ गया है। बृहस्पतिवार की शाम को शहजाद बांध के कैचमेट एरिया में भारी बारिश होने से भराव क्षेत्र का पानी बांध में पहुंचने लगा, जिससे बांध का जलस्तर निर्धारित स्तर से अधिक पहुंच गया। सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने बांध के अतिरिक्त पानी की निकासी करने के निर्देश दिए। इस पर बृहस्पतिवार की देर रात 2 बजे बांध के तीन गेट एक-एक फीट खोलकर पानी छोड़ा गया। बांध के गेट खुलने से निचले क्षेत्र से गुजरने वाली शहजाद नदी उफान के साथ बहने लगी। सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने निचले क्षेत्रों के लोगाें को अलर्ट करते हुए नदी क्षेत्र से दूर रहने की अपील की। अवर अभियंता राहुल उपाध्याय ने बताया कि जलस्तर निर्धारित होने के बाद गेटों को बंद कर दिया।
-- -- -- -
चौबीस घंटे में जिले में हुई औसतन 11 मिलीमीटर बारिश
मानसून सीजन में जमकर मेघ बरस रहे हैं। अभी तक जिले में कुल 419.90 मिलीमीटर औसत बारिश हो चुकी है। इसके साथ पिछले 24 घंटे के दौरान जनपद के मड़ावरा तहसील क्षेत्र में 15, महरौनी में 09, ललितपुर में 12, तालबेहट में 15 और पाली तहसील क्षेत्र में 04 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।