फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   three daughters, second marriage

बेटियों होने पर पिता ने रचाई दूसरी शादी

Mon, 07 Jun 2021 07:51 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jun 2021 07:51 PM IST
विज्ञापन
three daughters, second marriage
ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पनारी में बेटियां होना एक पिता को इतना नागवार गुजरा कि उसने बेटे की चाहत में दूसरी शादी कर ली। इतना ही नहीं चार दिन पहले उसकी पत्नी ने जब तीसरी बेटी को जन्म दिया तो वह बेटी का मुंह देखने तक नहीं पहुंचा। पत्नी का आरोप है कि पति ने अपनी पुस्तैनी जमीन जायदाद भी बेचनी शुरू कर दी है। ऐसे में अब तीन बेटियों की इस मां ने पुलिस अधीक्षक को एक शिकायती पत्र देकर पति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पनारी निवासी एक महिला ने पुलिस अधीक्षक को एक शिकायती पत्र देकर बताया है कि उसकी शादी ग्राम पनारी निवासी एक युवक ने 10 वर्ष पहले हुई थी। उसके तीन बेटियां हैं, जिनमें बड़ी बेटी पांच वर्ष और मंझली बेटी तीन वर्ष की है। तीसरी बेटी को उसने चार दिन पहले ही जन्म दिया है।
विज्ञापन

महिला का आरोप है कि उसका पति व ससुराल वाले पहली बेटी होने के बाद से ही उसे लगातार परेशान करते थे और बेटा नहीं होने पर ताना मारते रहते थे। उसे जब दूसरी बेटी हुई तभी से ससुराल वाले व उसका पति दूसरी शादी की बातें करने लगे थे। वह तीसरी बार गर्भवती हुई, लेकिन तीसरी संतान के जन्म का इंतजार करने से पहले ही पति ने बीते दस दिन पहले राखपंचमपुर के मंदिर में जाकर महरौनी क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती से शादी कर ली। शादी में युवती के माता-पिता और उसके रिश्तेदार शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला ने शिकायत पत्र में बताया है कि जब उसे इस शादी की जानकारी हुई तो वह अपने पिता व भाई के साथ मंदिर पहुंची थी, वहां शादी हो रही थी, उसे वहां देखकर मौजूद लोग उसे गालियां देकर मारपीट करते हुए हमलावर हो गए। वह और उसके पिता व भाई किसी प्रकार वहां से बचकर थाने पहुंचे, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पीड़ित महिला ने बताया कि दूसरी शादी करने के बाद अब उसका पति पुस्तैनी जमीन जायदाद भी बेच रहा है। ऐसे में उसके पास न तो बेटियों के भरण पोषण का कोई इंतजाम है, न ही कोई सहारा है। महिला ने बताया कि उसके पति को बेटा चाहिए था और जब उसकी तीसरी बेटी ने जिला अस्पताल में जन्म लिया तो उसके पति घर से भाग गए, वह अपनी तीसरी बेटी को देखने तक नहीं आए। वहीं पीड़ित महिला की मां ग्राम धुरवारा निवासी ने बताया कि तीन बेटियां होने के चलते उसका दामाद दूसरी पत्नी के साथ भाग गया है। जबकि उसकी बेटी प्रसव के बाद अस्पताल में थी। महिला ने बताया कि वह अपनी बच्चियों के साथ फिलहाल अपने मायके में है।

----------
महिला के पति द्वारा दूसरी शादी का मामला संज्ञान में आया है, मामले की जांच की जा रही है, जो भी तथ्य निकलकर आएंगे उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
संजय कुमार शुक्ला, प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed