{"_id":"6052624e8ebc3ed8b949da1e","slug":"three-corona-infected-found-in-a-day-lalitpur-news-jhs1911101163","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक दिन में मिले तीन कोरोना संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक दिन में मिले तीन कोरोना संक्रमित
विज्ञापन
coronavirus-case.jpeg
- फोटो : coronavirus-case.jpeg
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। बुधवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा लिए गए 1521 व्यक्तियों की जांच रिपोर्ट में एक युवती समेत तीन व्यक्ति कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं। जिले में कोरोना वायरस संक्रमण का प्रकोप बढ़ रहा है। यहां एक दिन में तीन व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। ऐसे में लोग कोरोना को लेकर सहम रहे हैं।
बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने विभिन्न सैंपल बूथ कलेक्शन सेंटर से 1521 व्यक्तियों के सैंपल लिए। इनमें 604 सैंपल आरटीपीसीआर जांच को महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज झांसी भेजे गए। 14 सैंपल ट्रूनॉट किट व 903 एंटीजन किट से लिए गए है। इनमें एंटीजन किट की जांच रिपोर्ट में तीन संक्रमित मरीज पाए गए हैं।
संक्रमितों में ब्लॉक जखौरा अंतर्गत ग्राम मसौराकलां निवासी 35 वर्षीय युवती, ब्लॉक मड़ावरा के ग्राम प्यासा निवासी 60 वर्षीय व्यक्ति और कस्बा महरौनी के जैन मंदिर के पास निवासी 52 वर्षीय व्यक्ति कोविड संक्रमित पाया गया है। इनमें एक को होम आइसोलेशन व दो संक्रमितों को एल-3 में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
जनपद में कोविड संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3492 पहुंच गई। इनमें 47 की मौत हो चुकी और 3439 संक्रमित स्वस्थ होकर डिस्चार्ज किए गए हैं। वर्तमान में छह संक्रमित मरीजों को उपचार दिया जा रहा है। हालांकि बीते पांच दिनों से झांसी आरटीपीसीआर जांच को भेजे गए 1255 सैंपलों की रिपोर्ट आना बाकी है।
---
1521 व्यक्तियों के सैंपलों की जांच रिपोर्ट में एक युवती समेत तीन कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
- डॉ. डीके गर्ग, मुख्य चिकित्सा अधिकारी