{"_id":"68279f8271493a57410f232d","slug":"those-who-stole-money-from-the-shop-were-caught-rs-4200-recovered-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-135239-2025-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: दुकान से रुपये चोरी करने वाले पकड़े, 4200 रुपये बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: दुकान से रुपये चोरी करने वाले पकड़े, 4200 रुपये बरामद
विज्ञापन
- टाइल्स देखने के बहाने दुकान की रैक में से चुराए थे रुपये
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। टाइल्स देखने के बहाने दुकान की रैक में से आठ हजार रुपये चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से 4200 रुपये मिले। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया।
कस्बा महरौनी के मोहल्ला कंचनपुरा निवासी पुष्पेंद्र कुमार ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि 12 मई की सुबह वह मड़ावरा रोड पर स्थित अपनी टाइल्स की दुकान पर बैठा था। इस दौरान दो अज्ञात व्यक्ति टाइल्स लेने आए। वह एक व्यक्ति को अंदर ले जाकर टाइल्स दिखाने लगा था। जबकि दूसरा व्यक्ति काउंटर के पास खड़ा था। कुछ देर बाद जब वह लौटकर आया तो काउंटर की रैक में रखे करीब 8000 रुपये नहीं थे। सीसीटीवी कैमरा की रिकार्डिंग देखी तो पाया कि जो व्यक्ति काउंटर पर खड़ा था, उसने रैक से रुपये चोरी किए थे। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सीसीटीवी कैमरे के आधार पर आरोपियों को चिंह्नित कर पहचान करवाई। जिसमें एक प्रिंस राजा निवासी ग्राम जखौरा थाना महरौनी था। शुक्रवार को महरौनी पुलिस ने आरोपी प्रिंस राजा को सौजना रोड़ पर नहर के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास 4200 रुपया मिले। इस संबंध में रक्षपाल सिंह, क्षेत्राधिकारी महरौनी ने बताया कि दुकान की रैक से रुपये चोरी करने वाले चोर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।