फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Thirst of one lakh population will be quenched with Rs 1.43 billion

Lalitpur News: 1.43 अरब से बुझेगी एक लाख की आबादी की प्यास

Thu, 07 Dec 2023 02:13 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Dec 2023 02:13 AM IST
विज्ञापन
Thirst of one lakh population will be quenched with Rs 1.43 billion
- अमृत योजना के दूसरे चरण के तहत शहर में बिछाई जाएगी 176 किलोमीटर की पाइपलाइन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। शहर में अब जल्द ही पेयजल संकट दूर होगा। अमृत योजना फेज-2 के तहत 1.43 अरब से वार्डों में 176 किलोमीटर पाइपलाइन बिछाई जाएगी। इसके लिए जल निगम ने टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। प्रक्रिया पूर्ण होने पर निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। परियोजना के पूर्ण होने से शहर की एक लाख से अधिक आबादी की प्यास बुझेगी और गर्मियों में पेयजल संकट नहीं झेलना होगा।
शहर के विस्तारित क्षेत्र व लोअर जोन के छह वाॅर्ड समेत लगभग एक लाख की आबादी लंबे अरसे से पानी की किल्लत से जूझ रही है। गर्मियों में टैंकर भी प्यास नहीं बुझा पाते हैं। समस्या को लेकर नगर पालिका परिषद की संस्तुति पर जल निगम ने डीपीआर तैयार कर शासन को भेजा था। इसको बीते माह स्वीकृति मिल गई है। अमृत योजना फेज-2 के अंतर्गत शहर के 23665 परिवारों की लगभग एक लाख की आबादी को 1.43 अरब से पानी मुहैया कराया जाएगा। इस कार्य को वर्ष 2025 तक पूर्ण होना है।
विज्ञापन

----
योजना के तहत ये होंगे कार्य
शहर के मोहल्ला रामनगर में 2500 केएल का एक ओवर हैड टैंक (टंकी), 1400 केएल का सीडब्ल्यूआर (क्लीन वाटर रिवाइल) बनाया जाएगा। साथ ही गोविंद सागर बांध में इंटेक वेल 12.5 एमएलडी बनाया जाएगा। मोहल्ला नझाई बाजार में वाटर ट्रीटमेंट प्लांट 12.5 एमएलडी का बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
नगर पालिका परिषद के विस्तारित क्षेत्र व लोअर जोन के वॉर्डों में पेयजल आपूर्ति सुविधा 1.43 अरब से कराई जाएगी। इसके कार्य के लिए टेंडर प्रक्रिया चल रही है, जिसे जल्द ही पूर्ण किया जाएगा। इससे लगभग एक लाख आबादी को पानी मिलेगा।
- अखिलेश बाबू, सहायक अभियंता, जल निगम शहरी क्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed