{"_id":"679e70c292a8b450fd02c6ca","slug":"third-phase-of-ots-started-rs-725-crores-recovered-so-far-lalitpur-news-c-131-1-ltp1005-128798-2025-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: ओटीएस का तीसरा चरण शुरू, अब तक वसूले सवा सात करोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: ओटीएस का तीसरा चरण शुरू, अब तक वसूले सवा सात करोड़
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। बिजली बिल के बकाए में ब्याज माफी वाली ओटीएस योजना का दूसरा चरण 31 जनवरी को खत्म हो गया। अब तीसरा व अंतिम चरण शनिवार से शुरू हो गया है, जो पंद्रह फरवरी तक चलेगा। दो चरणों में विभाग ने 19 हजार से अधिक उपभोक्ताओं के पंजीकरण कराते हुए सवा सात करोड़ रुपये राजस्व वसूला।
15 दिसंबर से एकमुश्त समाधान योजना लागू की गई थी। विभाग ने उपभोक्ताओं को जागरूक करने के साथ ओटीएस के तहत वसूली अभियान भी चलाया। योजना में पंजीकरण नहीं कराने पर बकायेदारों के कनेक्शन भी काटे गए। पहला चरण 31 दिसंबर तक चला, जबकि दूसरा चरण एक जनवरी से शुरू हुआ, लेकिन बाद में 16 जनवरी को दूसरा चरण एक सप्ताह के लिए बढ़ा दिया गया। छूटे हुए कई उपभोक्ताओं ने पंजीकरण कराते हुए किस्तों में राजस्व जमा किया।
उपभोक्ताओं की दिलचस्पी को देखते हुए पॉवर कॉर्पोरेशन ने दूसरा चरण भी एक सप्ताह के लिए बढ़ा दिया, जिससे यह चरण 31 जनवरी तक रहा। इन दो चरणों में विद्युत वितरण खंड प्रथम ने 9,276 उपभोक्ताओं का पंजीकरण कराते हुए चार करोड़ 88 लाख रुपये का राजस्व वसूला। द्वितीय खंड के अंतर्गत 10,028 उपभोक्ताओं का पंजीकरण कराते हुए किस्तों में दो करोड़ 38 लाख रुपये वसूला गया। बाकी किस्तों के जमा होने पर इससे तीन गुना तक राजस्व वसूली होने की संभावना है।