फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   There will be tight security arrangements during Jagannath Yatra

Lalitpur News: जगन्नाथ यात्रा के दौरान सुरक्षा के रहेंगे पुख्ता इंतजाम

Fri, 27 Jun 2025 12:17 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 27 Jun 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
There will be tight security arrangements during Jagannath Yatra
- एसपी ने गूगल मीटिंग में थाना प्रभारियों को दिए आगामी त्योहारों को लेकर दिए निर्देश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। जगन्नाथ यात्रा को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम रखे जाएंगे। पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मुश्ताक ने गूगल मीटिंग के दौरान जिले के सभी सीओ और थाना प्रभारियों को निर्देश दिए। साथ ही आगामी त्योहार मुहर्रम व सावन माह को लेकर दिशा निर्देश दिए।

शुक्रवार को जिले में जगन्नाथ यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा के दौरान शांति व्यवस्था और सुरक्षा के चाक-चौबंद रखने के लिए पुलिस के पुख्ता प्रबंध करें। चाक-चौराहों से लेकर यात्रा के निकलने वाले रास्ते पर पुलिस की ड्यूटी लगी रहेगी। सादा वर्दी में भी पुलिस कर्मी तैनात रहेंगे। यातायात व्यवस्था की जिम्मेदारी यातायात पुलिस निभाएगी। गूगल मीटिंग के दौरान एसपी ने सभी को निर्देशित करते हुए कहा कि आगामी त्योहार मुहर्रम को लेकर ताजियादारों से वार्ता कर समन्वय स्थापित करें। ताजिया की ऊंचाई मानक से अधिक नहीं होनी चाहिए, जिससे कि सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की बाधा न आए। यात्रा व जुलूस के मार्ग पर बिजली के तारों की स्थिति का मूल्यांकन करें और जोखिम वाले क्षेत्रों में विद्युत विभाग से समन्वय स्थापित कर समाधान कराएं। मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में पुलिस विशेष सतर्कता बरतें और यहां पर अतिरिक्त पुलिस बल को तैनात करें। ड्रोन व सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से संवेदनशील क्षेत्रों, यात्रा के रास्तों, मिश्रित आबादी क्षेत्र में निगरानी की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed