Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   There will be no summer crisis, floating pumps will deliver water to every house

पेयजल के लिए दो तैरते पंप हाउस का प्रयोग, राजघाट बांध में बनाए फ्लोटिंग जेट्टी पंप

Sat, 12 Nov 2022 06:00 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Nov 2022 06:00 AM IST
विज्ञापन
There will be no summer crisis, floating pumps will deliver water to every house
ललितपुर। जिले के हर घर तक पानी पहुंचाने के लिए लगातार काम किया जा रहा है। गर्मियों में बांध और नदियों में जलस्तर कम होने से पेयजल आपूर्ति प्रभावित न हो, इसके लिए बेतवा नदी और राजघाट बांध में दो फ्लोटिंग पंप हाउस बनाए गए हैं। इससे जिले की जाखलौन और लागौन पाइप पेयजल योजना को पानी मिलेगा।
विज्ञापन

नमामि गंगे योजना के तहत जिले में हर घर जल नल पाइप पेयजल योजना का काम किया जा रहा है। जिससे 560 गांवों में 3217.55 किमी लंबी पाइप लाइन बिछाई जा रही है। इससे 170364 पेयजल कनेक्शन दिए जाएंगे और 956255 लोग लाभान्वित होंगे।
विज्ञापन

पाइपलाइन परियोजना में जनपद के बंडई, शहजाद, जमडार, जामनी, कचनौंदा, लोअर रोहिणी, रोहिणी, सजनाम, भौंरट, राजघाट, भावनी बांधों और बेतवा नदी से पानी लिया जाना तय किया गया है। इनमें से अधिकतर बांधों पर पंप हाउस का निर्माण कर पानी को ट्रीटमेंट प्लांट तक पहुंचाया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लेकिन कई बार गर्मी में बांध या नदी का जलस्तर कम हो जाता है और पानी की आपूर्ति प्रभावित होती है। इसके लिए जिले की दो पाइप पेयजल योजना में फ्लोटिंग पंप बनाए गए हैं। जिसमें एक पंप राजघाट बांध में बनाया गया है। जोकि लागौन पेयजल परियोजना को पानी की सप्लाई करेगा।
जबकि दूसरा पंप हाउस बेतवा नदी में बंदरगुढ़ा के पास बनाया गया है। जिससे यह जाखलौन पेयजल पाइप लाइन परियोजना में पानी की आपूर्ति होगी। परियोजना से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि इन पंप से पाइप पेयजल योजना को काफी फायदा है। पानी पर तैरते रहने के कारण यह नदी या बांध के जलस्तर के अनुसार शिफ्ट करता रहेगा। जिले में यह प्रयोग पहली बार किया गया है।

बांधों पर चल रही परियोजना की सूची
बांधों का नाम - परियोजना - योजना हेतु जलापूर्ति का अंश
बंडई - टोरी ग्राम समूह पाइप पेयजल परियोजना - 1.35 फीसदी
शहजाद - मदनपुर ग्राम समूह पाइप पेयजल परियोजना - 2.90
जमडार - सौजना गुढ़ा ग्राम समूह पाइप पेयजल परियोजना - 3.34
जामनी - सैदपुर कुम्हैड़ी ग्राम समूह पाइप पेयजल परियोजना - 4.40
- गौना नाराहट ग्राम समूह पाइप पेयजल परियोजना - 2.36
कचनौंदा - कचनौंदा ग्राम समूह पाइप पेयजल परियोजना - 8.23
लोअर रोहिणी - सुकलगुंवा ग्राम समूह पाइप पेयजल परियोजना - 1.26
रोहिणी - मड़ावरा ग्राम समूह पाइप पेयजल परियोजना - 2.29
सजनाम - मसौरा सिंदवाहा ग्राम समूह पाइप पेयजल परियोजना - 5.86
भौंरट - बिल्ला मोगान ग्राम समूह पाइप पेयजल परियोजना - 1.71
राजघाट - लागौन ग्राम समूह पाइप पेयजल परियोजना - 5.91
भावनी - चंदावली- ग्राम समूह पाइप पेयजल परियोजना - 1.47
बेतवा नदी - जाखलौन-बिरधा ग्राम समूह पाइप पेयजल परियोजना - 0.55
इतने लोगों को मिलेगा लाभ
तैरते हुए पंप हाउस से लागौन पेयजल परियोजना के 81544 और जाखलौन बिरधा पाइप पेयजल योजना के 112500 लोग लाभांवित होगें।
नमामि गंगे के तहत जनपद में हर घर जल नल योजना के तहत पाइप पेयजल परियोजना का काम चल रहा है। इसमें जाखलौन और लागौन पाइप पेयजल परियोजना में पानी की सप्लाई के लिए बेतवा नदी और राजघाट बांध में फ्लोटिंग पंप हाउस बनाए गए हैं। इन पंप हाउस के जरिए पानी को ट्रीटमेंट प्लांट तक पहुंचाया जाएगा।
लवकुश त्रिपाठी, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed