{"_id":"679a77d6cff0e74529016a39","slug":"there-was-no-water-in-the-taps-for-six-months-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1010-128610-2025-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: छह माह से नहीं आया नलों में पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: छह माह से नहीं आया नलों में पानी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
तालबेहट/बिजरौठा। ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को शुद्ध पानी मुहैया कराने के लिए लाखों खर्च कर गांव गांव पानी की टंकी और पाइप लाइन का जाल बिछाया जा रहा है। लेकिन, अधिकारियों की लचरता के चलते ग्राम सभा बिजरौठा की जनता को सर्दी में भी बूंद बूंद पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है।
बिजरौठा और आसपास के गांवों के लोगों को पानी मुहैया कराने के लिए जखौरा-तालबेहट मार्ग पर एक टंकी का निर्माण कराया गया है। टंकी के निर्माण के बाद से अब तक पूरे गांव में कभी भी एक साथ पानी की आपूर्ति नहीं हो सकी। इससे ग्राम सभा बिजरौठा की आठ हजार की आबादी सहित आसपास की जनता को असुविधा हो रही है।