फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   There was a mistake in cleaning the right Jamni canal

दाहिनी जामनी नहर की सफाई में हुई खानापूर्ति

Thu, 03 Nov 2022 11:36 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Nov 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
There was a mistake in cleaning the right Jamni canal
महरौनी। खेतों में रबी की फसल की सिंचाई के लिए नहरों पर निर्भर किसानों ने महरौनी और टीकमगढ़ रजवाहा को एक साथ 10 नवंबर से खोलने की मांग डीएम से की है। साथ ही नहर की सफाई के नाम पर खानापूर्ति का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि समय पर नहरों-माइनरों में पानी आने से उन्हें फसल की सिंचाई के लिए परेशान नहीं होना होगा। किसानों का आरोप है कि नहरों की सफाई के नाम पर खानापूर्ति कर दी गई है। जामनी बांध के पास नहर की टूटी पुलिया को भी ठीक नहीं कराया गया है। किसानों ने बताया कि जामनी बांध से निकलने वाली दाहिनी जामनी नहर 25 किलोमीटर से दो भागों में बंट जाती है, जिसको महरौनी रजवहा व टीकमगढ़ रजवहा के नाम से जाना जाता है। लेकिन नहर में अच्छी तरह से सिल्ट सफाई न कराए जाने से दोनों ओर के किसानों को समय से सिंचाई के लिए पानी नहीं मिल पाता है। किसानों ने कहा कि 10 नवंबर से दोनों नहरों को एक साथ चलाना चाहिए। जिससे दोनों रजवहा के किसान समय से सिंचाई व फसलों की बुवाई कर सकें।
विज्ञापन

सिंचाई विभाग दाहिनी जामनी नहर में सफाई कार्य नहीं करा रहा है। अगर अधिकारी ऐसे ही सुस्त रहेंगे तो कैसे किसानों को समय से सिंचाई के लिए पानी मिलेगा। - पवन मोदी, किसान
विज्ञापन
विज्ञापन

सिंचाई विभाग के अधिकारी नहर की सफाई के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति करते हैं। जिसका खामियाजा किसानों को भुगतना पड़ता है। - गोपाल सिंह, किसान
नहर की ऊपर से अच्छी तरह सफाई कर दोनों नहरों को एक साथ खोलना चाहिए। जिससे किसानों को समय से सिंचाई के लिये पानी मिल सके। - जमना प्रसाद, किसान
नहर की अच्छी सफाई विभाग द्वारा शीघ्र करा कर नहरों को खोलना चाहिए। जिलाधिकारी को किसानों की समस्या पर ध्यान देना चाहिए। - देवेंद्र सिंह, किसान जखौरा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed