फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   There is speed in land acquisition for airport, objections are being resolved

Lalitpur News: हवाई अड्डा के लिए भूमि अधिग्रहण में आई तेजी, आपत्तियों का हो रहा निस्तारण

Sat, 30 Mar 2024 01:29 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 30 Mar 2024 01:29 AM IST
विज्ञापन
There is speed in land acquisition for airport, objections are being resolved
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। हवाई अड्डा के लिए भूमि अधिग्रहण का कार्य अब अगले चरण में पहुंच गया है। अधिग्रहण के पहले चरण में आपत्ति मांगी गई थी। अब इनका निस्तारण किया जा रहा है। विगत 19 व 20 मार्च को आपत्तियां मांगी गई थीं। 42 लोगों ने आपत्ति दर्ज कराई थी। सिवनी खुर्द की जमीन के लिए 39 व ललितपुर में तीन आपत्ति प्राप्त हुई थी, जिनका निस्तारण तेजी से किया जा रहा है।
शहर की सीमा से सटे सिवनीखुर्द में प्रस्तावित हवाई अड्डे के लिए करीब 91 हेक्टेयर भूमि की आवश्यकता थी। 89.50 हेक्टेयर भूमि आपसी सहमति से क्रय कर ली गई थी, लेकिन 2.286 हेक्टेयर भूमि का मामला न्यायालय में विचाराधीन होने के कारण उसका बैनामा नहीं हो पाया था। इन भूमियों के अधिग्रहण के लिए जिला प्रशासन ने प्रस्ताव तैयार कर शासन स्तर पर नागरिक उड्डयन विभाग को भेजा था। अधिग्रहण के लिए शासन ने प्रस्ताव पर मुहर लगा दी है। नागरिक उड्डयन विभाग ने भूमि अधिग्रहण के लिए 4.46 करोड़ की धनराशि जमा करा दी है। वर्तमान में आपसी समझौते से 78 करोड़ से 89.90 हेक्टेयर भूमि क्रय कर ली गई थी। ढाई एकड़ भूमि के अधिग्रहण के पहले चरण में जिन लोगों की भूमि अधिग्रहीत की जा रही है, उनसे आपत्ति दर्ज कराने के लिए 19 मार्च को सिवनी खुर्द व ललितपुर हद बाहर की भूमि पर 20 मार्च को आपत्ति ली गई। कुल 42 आपत्तियां प्राप्त हुईं। इसके बाद एक और बैठक का आयोजन किया जाएगा। उसके बाद सभी आपत्तियों का निस्तारण करते हुए प्रक्रिया को पूर्ण कर भूमि नागरिक उड्डयन विभाग के सुपुर्द कर दी जाएगी।
विज्ञापन

----------------
फैक्ट फाइल
- दो सितंबर 2021 को कैबिनेट में हवाई अड्डा निर्माण को मिली मंजूरी
- जनपद में द्वितीय विश्व युद्ध के समय बनाई गई थी हवाई पट्टी, ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट के रूप में किया जा रहा विकसित
- पहले चरण में इस हवाई अड्डे को छोटे विमानों की लैंडिंग के लिए तैयार किया जाएगा, बाद में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के रूप में विकसित करने की है कार्ययोजना
विज्ञापन
विज्ञापन

- एयरपोर्ट की स्थापना के लिए गांवों से कुल 91.773 हेक्टेयर जमीन खरीदी जानी है।
- रक्षा मंत्रालय के पास 12.79 हेक्टेयर भूमि है, जिसे राज्य सरकार परियोजना के लिए लेगी और बदले में उन्हें जमीन देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed