फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   There is no vehicle parking in Katra market, vehicles parked in the streets, the situation of jam persists

कटरा बाजार में नहीं है वाहन पार्किंग, गलियों में खड़ी रहतीं गाड़ियां, बने रहते जाम के हालात

Mon, 20 Dec 2021 01:42 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Dec 2021 01:42 AM IST
विज्ञापन
There is no vehicle parking in Katra market, vehicles parked in the streets, the situation of jam persists
ललितपुर। नगर में वार्ड दस कटरा बाजार में वाहन पार्किंग व पेशाब घर की प्रमुख समस्या बनी हुई है। पार्किंग के अभाव में गलियां वाहन स्टैंड बन गईं हैं। यहां पर अधिकतर जाम जैसे हालात रहते हैं। दो पहिया वाहन तो दूर पैदल निकलना तक मुश्किल हो जाता है। इसके अलावा बाजार आने वाले लोगों व दुकानदारों को पेशाब घर के अभाव में परेशान होना पड़ता है। सड़कें गड्ढों में तब्दील हो गईं। टूटी नालियों में दूषित पानी जमा हो रहा है।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद का वार्ड नंबर दस कटरा बाजार है। वार्ड के कटरा बाजार, घंटाघर से शनिचरा चौराहा से आजाद चौक तक और साड़ी बाजार आदि क्षेत्र में अधिक भीड़ बनी रहती है। यहां पर मुख्य मार्ग में भी अधिक भीड़ होने से चार पहिया वाहनों की निकासी करना तक मुश्किल होता है। लेकिन, वार्ड में सबसे बड़ी समस्या वाहन पार्किंग की बनी हुई है। यहां पर बाजार आने वाले कुछ लोग अपने चार पहिया वाहन को मुख्य मार्ग पर ही खड़ा कर जाते हैं। वहीं, अधिकांश दोपहिया वाहन चालक भी गलियों में अपने वाहनों को ले जाते हैं और वाहनों को दुकानों के समाने कुछ बीच गली में ही खड़ी कर लेते हैं। गली के दोनों ओर दुकानदार भी सामान लगाकर अतिक्रमण कर लेते हैं। इससे गली पूरी तरह से सिकुड़ गई है। इसी में बीच में खड़े वाहन मुसीबत बन गए हैं।
विज्ञापन

अब स्थिति यह है कि लोगों को दो पहिया वाहन पर सवार होकर निकलना तो दूर पैदल चलने में भी समस्या हो जाती है। कई बार घंटों तक जाम लग जाता है। लोगों को सामान खरीदारी के समय से अधिक समय निकासी में लग जाता है। वहीं, यहां पर हैंडपंप भी खराब पड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

भीम नगर में नालियों के कट से परेशानी
मोहल्ला भीम नगर में पहले ही गली संकरी हैं, जिसमें दो पहिया वाहनों तक की निकासी नहीं होती है। ऐसे में यहां पर नालियों को गहरा नहीं किया गया है। कई बार थोड़ा कचरा होने पर दूषित पानी गली में जमा हो जाता है। वहीं, नालियों के कटों को ठीक से बंद नहीं किया गया है। इससे लोगों को रात्रि में निकलना तक मुश्किल हो जाता है। कई बार गिरकर चुटहिल तक हो जाते हैं।
कटरा बाजार में सड़क अधूरी डाली गई है। इससे अधूरी सड़क के गड्ढा समस्या बने हुए हैं। दो पहिया वाहनों की निकासी में हिचकोले खाकर निकलना पड़ता है। कई बार वाहन अनियंत्रित हो जाते हैं। इससे बाइक सवार गिरकर चुटहिल हो रहे हैं। नालियों पर ही अतिक्रमण हो गया है। इससे नियमित सफाई नहीं हो पा रही है। पानी की निकासी में समस्या बनी हुई है।

बाजार में पेशाब घर की भीषण समस्या बनी हुई है। बाजार आने वाले ग्राहकों व दुकानदारों की सुविधा के लिए पेशाब घर का निर्माण कराया जाए। - संतोष जैन
बाजार में सड़क का निर्माण किया, लेकिन अधूरा पड़ा है। ऐसे में कई बाइक चालकों के फिसलकर गिरने का भय बना हुआ है। - जगदीश साहू
बाजार में वाहन पार्किंग की सुविधा नहीं है। इससे वाहनों को खड़ा करने की समस्या बनी हुई है। वाहन पार्किंग स्टैंड बनाया जाए। - अंकित
कटरा बाजार में सड़क के गड्ढों को भरवाए जाने के लिए पत्राचार किया, लेकिन अब तक निर्माण नहीं किया गया है। वार्ड में हैंडपंप की समस्या बनी हुई है। - अफजुल रहमान, पार्षद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed