{"_id":"69e139e37728dafde2046598","slug":"there-is-no-information-about-doctors-in-the-opd-patients-coming-from-far-away-are-troubled-lalitpur-news-c-131-1-ltp1028-154897-2026-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: ओपीडी में डॉक्टरों की जानकारी नहीं, दूरदराज से आने वाले मरीज परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: ओपीडी में डॉक्टरों की जानकारी नहीं, दूरदराज से आने वाले मरीज परेशान
विज्ञापन
मेडिकल काॅलेज - नियमों के बावजूद अस्पताल में ड्यूटी सूची का नहीं हो रहा प्रदर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। मेडिकल कॉलेज की ओपीडी व्यवस्था अव्यवस्था का शिकार है। यहां किस दिन कौन चिकित्सक मरीजों को देखेगा, इसकी कोई स्पष्ट सूचना उपलब्ध नहीं है। अस्पताल परिसर में कहीं भी ओपीडी डे-चार्ट प्रदर्शित नहीं किया गया है, जिससे इलाज के लिए आने वाले मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
स्वशासी राज्य चिकित्सा शिक्षा महाविद्यालय में मरीजों को संबंधित विशेषज्ञ चिकित्सक से परामर्श लेने के लिए अनिश्चितता का सामना करना पड़ रहा है। खासकर दूर-दराज ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले मरीजों को पहले से यह जानकारी नहीं होती कि किस दिन कौन डॉक्टर उपलब्ध रहेगा। ऐसे में कई मरीजों को लगातार दो-तीन दिन तक अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ते हैं।
दूरदराज से आने वाले बुजुर्ग, महिलाएं और गंभीर मरीज इस अव्यवस्था से सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं। मरीजों और उनके परिजनों का कहना है कि पूछताछ काउंटर पर भी स्पष्ट जानकारी नहीं मिलती। कई बार अलग-अलग कर्मचारियों से अलग-अलग जानकारी मिलने से भ्रम की स्थिति बन जाती है, जिससे समय और पैसे दोनों की बर्बादी होती है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि मेडिकल कॉलेज संचालन नियमावली के अनुसार ओपीडी में चिकित्सकों की ड्यूटी सूची (डे-चार्ट) प्रमुख स्थानों पर प्रदर्शित की जानी चाहिए, ताकि मरीजों को सुविधा मिल सके और अनावश्यक भीड़ से बचा जा सके। इसके बावजूद जिम्मेदार अधिकारी इस व्यवस्था को लागू कराने में गंभीर नजर नहीं आ रहे हैं।
ओपीडी में जल्द ही डे-चार्ट की व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि पूर्व में पेपर चस्पा किए गए थे और अब चिकित्सकों की ड्यूटी सूची को व्यवस्थित रूप से प्रदर्शित कराया जाएगा। - डॉ. गजेंद्र सिंह, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक