फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   There is no electricity in more than a dozen polling stations

एक दर्जन से अधिक मतदान केंद्रों में नहीं है बिजली

Sun, 13 Feb 2022 01:36 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Feb 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
There is no electricity in more than a dozen polling stations
तालबेहट। जनपद में ठीक एक सप्ताह बाद 20 फरवरी को विधानसभा चुनाव का मतदान होगा। अभी भी तहसील क्षेत्र के एक दर्जन से अधिक मतदान केंद्रों पर विद्युत की समस्या बनी है। उपजिलाधिकारी एसपी सिंह ने इन कमियों को तत्काल दूर कराने के लिए अधिशासी अभियंता विद्युत को पत्र लिखा है।
विज्ञापन

जनपद में तीसरे चरण में मतदान होना है। इसके लिए प्रशासन पूरी तरह से जुटा है। मतदान केंद्रों पर बिजली, पानी, साफ सफाई, शौचालय आदि की पुख्ता व्यवस्थाएं उपलब्ध कराने के प्रयास में हैं। वहीं तहसील क्षेत्र के एक दर्जन से अधिक मतदान केंद्रों पर बिजली की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। इसका खुलासा सेक्टर मजिस्ट्रेटों की जांच में सामने आया है। इन कमियों को तत्काल दूर कराने के लिए एसडीएम एसपी सिंह ने अधिशासी अभियंता को पत्र लिखा है।
विज्ञापन

एसडीएम ने अवगत कराया कि पूर्व माध्यमिक विद्यालय पूराकलां, पूर्व विद्यालय हिगौरा, कंपोजिट उच्चतर प्राथमिक विद्यालय एवनी, नवीन प्राथमिक विद्यालय कड़ेसराखुर्द, प्राथमिक विद्यालय मुकटौरा, प्राथमिक विद्यालय बैदोरा, प्राथमिक विद्यालय खिरियाखुर्द, प्राथमिक विद्यालय बम्होरीसहना में विद्युत व्यवस्था नहीं है। राजकीय हाईस्कूल वस्त्रावन में विद्युत फिटिंग तक नहीं है। इसके अलावा प्राथमिक विद्यालय टेटा और नवीन प्राथमिक विद्यालय श्याम गुल्ला हर्षपुर में विद्युत संयोजन खराब है जबकि पूर्व प्राथमिक विद्यालय तुरका में पोल से बिजली नहीं आ रही है। पूर्व माध्यमिक विद्यालय टोड़ी में विद्युत आपूर्ति नहीं है और पूर्व माध्यमिक विद्यालय के दोनों मतदान केंद्रों में केबल कटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed