{"_id":"57fbe7104f1c1b3e7128f0a2","slug":"there-are-late-night-fire-in-the-mother-s-court-worship","type":"story","status":"publish","title_hn":"देर रात तक होते रहे माता के दरबार में हवन, पूजन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देर रात तक होते रहे माता के दरबार में हवन, पूजन
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 11 Oct 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
navratri news lalitpur
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर में विभिन्न स्थानों पर विराजी माता के दरबार में देर रात तक हवन पूजन का कार्यक्रम चलता रहा।
नवरात्र के मौके पर इस बार नगर में लगभग चार दर्जन स्थानों पर माता के कई रूपों की प्रतिमाएं रखी गई थी। इन्हें आज विसर्जित किया जाएगा। इस संबंध में प्रशासन ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है। देर रात उपजिलाधिकारी हरीओम शर्मा, पुलिस क्षेत्राधिकारी कुवर बहादुर सिंह, प्रभारी निरीक्षक जितेन्द्र सिंह चंदेल ने नगर एवं आसपास के गांवों का भ्रमण कर माता की मूर्ति के विसर्जन की पूरी जानकारी ली। इस संबंध में बताया गया कि नगर की अधिकांश दैवी प्रतिमाएं दोपहर तक बरिया वाली माता मंदिर पर एकत्रित होंगी। भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। मानसरोवर तालाब पर महाआरती के बाद उन्हें विसर्जित किया जाएगा।
वहीं कुछ श्रद्धालुओं ने अपनी प्रतिमाओं को झरर घाट और कुछ ने माताटीला बॉध में विसर्जित करने की बात कही है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि देवी प्रतिमा विसर्जन के समय प्रशासन ने भी सुरक्षा के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं। इस दौरान तीनों स्थानों पर पुलिस की चौकसी रहेगी। उन्होंने माता के भक्तों से गहरे पानी में न जाने की अपील की है।
आज होगा रावण दहन
तालबेहट (ललितपुर)। नगर के हटवारा मुहल्ले में इस बार भी बच्चों ने एक विशाल रावण का पुतला बनाया है, जिसका दहन मंगलवार को सात बजे आतिबाजी के मध्य किया जाएगा।