फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Theft in house under construction

निर्माणाधीन मकान में चोरी

Tue, 11 Feb 2020 12:51 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Feb 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
Theft in house under construction
ललितपुर। थाना कोतवाली अंतर्गत मोहल्ला आजादपुरा में एक निर्माणाधीन मकान से अज्ञात चोरों द्वारा नलों की टोंटियां, बल्ब, इमल्सन पेंट्स चोरी कर लिया। भवन स्वामी की तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मोहल्ला आजादपुरा स्थित तुवन मंदिर के पास निवासी बृजेश तिवारी पुत्र स्व.रामजीलाल ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसका मकान तुवन विहार कॉलोनी में निर्माणाधीन है। रात में अज्ञात चोरों द्वारा उसके मकान में रखा सामान इमल्सन चार बाल्टी बीस लीटर, सात सीलिंग फैन, बीस एलईडी, आठ डिब्बा एक लीटर इनॉमिल पेंट्स और मकान में लगी नल की सभी बीस टोंटियां चुराकर ले गए। सुबह जब वह मकान पर पहुंचा तो पता चला कि मकान के अंदर जाल खोलकर चोरी की गई है। उसने फोन से पुलिस को सूचना दी, तो पुलिस ने निरीक्षण किया।
विज्ञापन

बृजेश की तहरीर के आधार पर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
बैंच व टेबल चोरी का मुकदमा
थाना कोतवाली अंतर्गत मोहल्ला नेहरु नगर में मां अहिल्याबाई होल्कर स्कूल से टेबल व बैंचें चोरी हो जाने के मामले में पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मोहल्ला महावीरपुरा निवासी तुलसीदास पाल पुत्र छंदीलाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मां अहिल्याबाई होल्कर स्कूल से अज्ञात चोरों ने 11 बड़ी बैंचें और चार टेबल चोरी कर लीं। पुलि स ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed