फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   theft cash, mobile and bike stole

घर से दस हजार रुपये नगदी, मोबाइल और बाइक चोरी

Wed, 06 Jan 2021 01:35 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jan 2021 01:35 AM IST
विज्ञापन
theft  cash, mobile and bike stole
police.jpeg - फोटो : police.jpeg
ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम चीरा में बीते सोमवार की रात में एक घर में अलमारी का ताला तोड़कर 10 हजार रुपये नकदी, मोबाइल और बाइक चोरी कर ली गई। पीड़ित ने प्रभारी निरीक्षक कोतवाली को शिकायत पत्र देकर चोरी का मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।
विज्ञापन

ग्राम चीरा निवासी दुर्गा पत्नी रामनरेश ने कोतवाली प्रभारी निरीक्षक को दिए शिकायत पत्र में बताया कि चार जनवरी को रात में साढ़े ग्यारह बजे वह अपने परिजनों के साथ घर में सोने चली गई थी। रात में ही कोई चोर उसके घर में घुस आया और कमरे में रखी अलमारी का लॉक तोड़कर उसमें रखे 10 हजार रुपये नकद, दो मोबाइल और आंगन में खड़ी पल्सर मोटरसाइकिल चोरी कर ली गई। जब वह और उसका पति मंगलवार को जागे तो चोरी की जानकारी हुई। पीड़ित ने चोरी की जानकारी पुलिस को जानकारी दी और कोतवाली प्रभारी निरीक्षक से चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

----------------
कोतवाली क्षेत्र में हो रही चोरी की घटनाएं पुलिस को बनी चुनौती, 14 चोरियों का होना है खुलासा
कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बीते दो माह में अलग-अलग घरों व प्रतिष्ठानों पर करीब 14 से अधिक चोरियां हो चुकी हैं, जो चोरों द्वारा कोतवाली पुलिस के लिए खुली चुनौती हैं। नई बस्ती में चंडी मंदिर के पीछे वाली गली में, चांदमारी क्षेत्र, इलाइट चौराहा क्षेत्र में घरों में एवं तुवन चौराहा और सावरकर चौक पर सड़क किनारे दुकानों में चोरियां हुई थीं। हालांकि इनमें बीते एक दिसंबर को सावरकर चौक पर पान की दुकान में चोरी का मामला कोतवाली पुलिस ने दर्ज कर लिया था, लेकिन बाकी मामलों में न तो चोरी का मुकदमा ही दर्ज किया गया और न ही चोरियों का खुलासा ही हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed