{"_id":"63d5683c8e700003ae5ecf71","slug":"the-young-man-who-returned-after-marrying-his-sister-hanged-himself-lalitpur-news-jhs2378248113-2023-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: बहन की शादी करके लौटे युवक ने फांसी लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: बहन की शादी करके लौटे युवक ने फांसी लगाकर दी जान
विज्ञापन
ललितपुर। कोतवाली अंतर्गत शहर के मोहल्ला झांसीपुरा निवासी युवक ने शनिवार की सुबह घर में फांसी लगा ली। परिजन उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि युवक एक दिन पहले ही बहन की शादी करके इंदौर से रात को लौटा था।
मोहल्ला झांसीपुरा निवासी प्रदीप अहिरवार (24) पुत्र राजकुमार अहिरवार अपनी बहन की शादी 26 जनवरी को इंदौर में करने परिजनों के साथ गया था। वह 27 जनवरी की रात में ही लौटा था। रात में खाना खाने के बाद सोने चला गया। शनिवार को सुबह पांच बजे उठकर शौच के बाद फिर कमरे में चला गया। सुबह करीब छह बजे उसके पिता राजकुमार जब बेटे के कमरे में गए तो वहां प्रदीप पंखे पर साड़ी के फंदे से लटक रहा था। यह देख वह चीखने चिल्लाने लगा। परिजन उसे फंदे से उतारकर जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। कोतवाली पुलिस ने शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतक के चाचा अशोक अहिरवार ने बताया कि उसका भतीजा प्रदीप शराब पीने का आदी था। बहन की शादी से लौटने के बाद शुक्रवार की रात को शराब पीने के बाद अपने कमरे में सोने चला गया। सुबह शौच के लिए उठा और फिर कमरे चला गया था। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह ने बताया कि युवक ने फांसी लगाकर जान दी है। पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मामले की जांच की जा रही है।