फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   The young man committed suicide by hanging himself

Lalitpur Crime: लापता ग्रामीण का शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला, कर्ज ने चुका पाने के चलते जान देने की आशंका

Sun, 16 Oct 2022 11:18 PM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर
अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर Published by: झांसी ब्यूरो Updated Sun, 16 Oct 2022 11:18 PM IST
सार

ग्राम मड़वारी निवासी संतराम पाल शनिवार की देर शाम को घर से गांव में ही समाज के भंडारे में जाने की कहकर घर से निकला था। देर रात तक जब वह वापस नहीं लौटा तो उसके परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की।

विज्ञापन
The young man committed suicide by hanging himself
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ललितपुर कोतवाली क्षेत्र में ग्राम मड़वारी निवासी संतराम (40) पुत्र रंजीत पाल ने घर के पास ही एक पेड़ पर फांसी लगाकर जान दे दी। जानकारी मिलने पर कोतवाली राजघाट चौकी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


ग्राम मड़वारी निवासी संतराम पाल शनिवार की देर शाम को घर से गांव में ही समाज के भंडारे में जाने की कहकर घर से निकला था। देर रात तक जब वह वापस नहीं लौटा तो उसके परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। जानकारी करने पर पता चला कि देर रात एक बजे तक वह भंडारे में ही रहा, उसके बाद उसका पता नहीं चला।
विज्ञापन


उसकी पत्नी मंजो अगले दिन सुबह चार बजे तक खोजबीन में जुटी रही। जिस पर घर के सामने ही नीम के पेड़ पर तौलिया से उसका शव लटक रहा था। यह देख उसने शोर मचाया तो आसपास के अन्य ग्रामीण एकत्रित हो गए और घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को पेड़ से उतरवाकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक के बेटा राजकुमार ने बताया कि उसके पिता ने कुछ साल पहले करीब ढाई लाख रुपये किसान क्रेडिट कार्ड से लोन लिया था, लेकिन स्थिति ठीक नहीं होने के चलते वह लो नहीं चुका सका। इसके साथ ही बेटा व बेटी की शादी के लिए भी उसने साहूकारों से भी ब्याज पर पैसा उठाया था, लेकिन कर्ज नहीं चुका सका।


उसने आशंका जताई कि इसी वजह से उसके पिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या की होगी। उसने यह भी बताया कि वह अक्सर कर्जा चुकाने के चलते चिंता में रहते थे और शराब पीकर पहले भी दो बार शराब पीकर आत्महत्या का प्रयास कर चुका था। फिलहाल कोतवाली पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed