फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   The woman ended her life by hanging herself in the house

घर में फंदा लगाकर महिला ने दी जान

Sun, 13 Nov 2022 11:15 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Nov 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
The woman ended her life by hanging herself in the house
ललितपुर। कोतवाली महरौनी अंतर्गत ग्राम बारौन निवासी माया (35) पत्नी दशरथ बुनकर ने शनिवार की सुबह घर में ही किसी बात से नाराज होकर फांसी लगाकर जान दे दी। जानकारी मिलने पर महरौनी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं मायके पक्ष के लोगों ने पति पर मृतका को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

कोतवाली महरौनी अंतर्गत ग्राम बारौन निवासी माया शनिवार को घर पर थी। घर का काम निपटाने के बाद वह अपने कमरे में चली गई, उसकी बेटी भी घर पर अपने काम में व्यस्त थी। जबकि अन्य परिजन खेत पर सिंचाई करने गए थे। इसी बीच माया ने कमरे का दरवाजा बंद कर म्यारी पर फंदा बनाकर उस पर झूल गई। कुछ देर बाद जब उसकी बेटी किसी का से मां के कमरे में गई तो दरवाजा बंद मिला। इस बीच उसने रोशनदान से झांककर देखा तो मां फंदे पर झूल रही थी। यह देखकर उसने शोर मचाकर आसपास के लोगों को बताया। इसी बीच अन्य परिजन भी खेत से घर पर आ गए।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने इसकी सूचना कोतवाली महरौनी को दी, जिस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के पति दशरथ ने बताया कि उसकी पत्नी ने फांसी लगाने की घटना के कारण पर अनभिज्ञता जताई। वहीं मृतका के भाई मध्य प्रदेश के जिला टीकमगढ़ के दीननगर निवासी छोटू चढ़ार ने आरोप लगाते हुए बताया कि उसकी बहन माया को उसके पति शराब के नशे में आए दिन परेशान करते थे। एक माह पहले ही उसकी बहन ने फोन पर बताया था कि वह पति की प्रताड़ना से परेशान हो गई है और वह मर जाएगी। इसके बाद उसकी बहन से बात नहीं कराई गई। उसने आरोप लगाया कि पति से परेशान होकर ही उसकी बहन ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। मृतका का एक बेटा व एक बेटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed