फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   The way is cleared for operation of buses on 14 routes, permits are issued

Lalitpur News: 14 रूटों पर बसों के संचालन का रास्ता साफ, परमिट जारी

Wed, 23 Apr 2025 12:04 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Apr 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
The way is cleared for operation of buses on 14 routes, permits are issued
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। लंबे समय से यातायात संकट से जूझ रहे लोगों के लिए राहत भरी खबर है। अब ग्रामीण क्षेत्र से जिला मुख्यालय तक आने-जाने में समस्या नहीं होगी। क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण (आरटीए) की बैठक में रोडवेज बसों के संचालन का रास्ता साफ हो गया है। इस बैठक में परिवहन निगम को 14 रूटों पर परमिट की स्वीकृति मिल गई है। अब जल्द ही विभिन्न रूटों पर रोडवेज की बसें दौड़ेंगी।
पांच दशक बाद भी जनपद में यातायात व्यवस्था सुदृढ़ नहीं हो सकी थी। कई रूटों पर बसों की सुविधा नहीं है। ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को मुख्यालय आने-जाने में समस्या हो रही है। डग्गामार वाहनाें से जान जोखिम में डालकर सफर करने को मजबूर हैं। समय से आवागमन न होने के चलते जरूरी कार्य भी नहीं हो पा रहे थे। वर्ष 2015 में तत्कालीन अखिलेश सरकार ने रोडवेज डिपो की सौगात दी थी। लेकिन, जिम्मेदारों की उदासीनता के चलते तय समय पर रोडवेज डिपो का कार्य नहीं हो सका था। बीते वर्ष रोडवेज डिपो का कार्य पूर्ण होने के बाद इसे विभाग के सुपुर्द कर दिया गया था। इसके बाद बसों के संचालन में परमिट की कमी आड़े आ रही थी।
विज्ञापन

कुछ समय पहले जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने जिला परिवहन समिति की बैठक में 14 रूटों पर रोडवेज बसों के संचालन की संस्तुति की थी। मंगलवार को झांसी में आयोजित क्षेत्रीय परिवहन अथॉरिटी की बैठक में रोडवेज बसों के संचालन का रास्ता साफ हो गया। 14 रूट पर जल्द ही रोडवेज बसों का संचालन शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

---

सात वर्ष से था परमिट का इंतजार
वर्षों पहले रोडवेज की 20 बसों का संचालन शुरू किया गया था। लेकिन, जिम्मेदारों की उदासीनता के चलते कुछ समय बाद ही एक के बाद एक लगातार बसों का संचालन बंद होता गया। वर्तमान में महज तीन ही बसों का संचालन हो रहा है, जो झांसी-ललितपुर रूट पर चल रही हैं। मुख्यालय से महरौनी, मड़ावरा, बालाबेहट, सौजना, बानपुर, बार, पाली, देवगढ़, राजघाट समेत अन्य क्षेत्रों में समस्या बनी हुई है। इन क्षेत्रों के लोग लंबे समय से बसों के संचालन का इंतजार कर रहे थे। अब उम्मीद साकार हो गई है।

---
पान की खेती को बढ़ावा मिलने की उम्मीद
तहसील पाली का कस्बा पान की खेती के लिए जाना जाता है। कभी कस्बे का पान प्रदेश के कई जनपदों में जाता था, लेकिन पाली-बरेली रोडवेज बस सेवा बंद होने से कारोबार पूरी तरह प्रभावित हो गया है। अब सीमित क्षेत्र में ही पान की खेती हो रही है। परमिट मिलने के बाद बसों के संचालन से पान की खेती को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। वाहनों की समस्या से जूझ रहे पान की खेती करने वाले किसानों को राहत होगी।
---
14 रूट पर रोडवेज बसों के संचालन के लिए अनुमति मिल गई है। जल्द ही बसों का संचालन शुरू किया जाएगा।-रामदास, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक, परिवहन निगम, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed