फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   The water level of the dams increased by 2.70 meters

Lalitpur News: बांधों के जलस्तर में 2.70 मीटर तक की बढ़ोतरी

Tue, 24 Jun 2025 12:29 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Jun 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
The water level of the dams increased by 2.70 meters
ललितपुर। जोरदार बारिश से बांधों का जलस्तर बढ़ गया है। गोविंद सागर बांध में 1.58 मीटर, शहजाद बांध में 70 सेंटीमीटर, जामनी में 1.02 मीटर, उटारी में 2.70 मीटर जलस्तर की बढ़ोतरी दर्ज की गई। वहीं, बंडई और रोहिणी को छोड़ सभी बांधों के जलस्तर में बढ़ोतरी हुई है। आने वाले दिनों में अच्छी बारिश होने पर बांधों के जलस्तर में और इजाफा होगा।
विज्ञापन

जनपद को बांधों और नदियों का जिला कहा जाता है। यहां 14 बांध परियोजनाएं हैं। इससे किसानों को सिंचाई और आम लोगों के लिए पेयजल की आपूर्ति की जाती है। गर्मी के सीजन में बांधों का जलस्तर घटने लगता है। मानसून की बारिश में ये बांध पुन: भर जाते हैं। इस साल शनिवार रात से रविवार रात तक मानसून की जोरदार बारिश हुई, इससे तालाब, बंधी लबालब हो गए। नदी, नाले उफनाने लगे और बांधों में पानी की आवक बढ़ने लगी। जो बांध शनिवार तक खाली थे, सोमवार को एक से डेढ़ मीटर तक उनका जलस्तर बढ़ गया। गोविंद सागर बांध में 1.58 मीटर, शहजाद बांध में 70 सेंटीमीटर, जामनी में 1.02 मीटर, उटारी में 2.70 मीटर बढ़ा। सिंचाई विभाग के अधिकारियों के अनुसार इन बांधों के इनकैचमेंट एरिया में अच्छी बारिश होने से बांधों का जलस्तर बढ़ा है।
विज्ञापन

-------
बांधों का जलस्तर
बांध - पूर्ण जलस्तर - 21 जून का जलस्तर - 23 जून का जलस्तर
गोविंद सागर - 363.93 मी. - 359.30 मी. - 360.88 मी.
शहजाद - 321.50 मी. - 317.50 मी. - 318.20 मी.
जामनी - 403.55 मी. - 395.99 मी. - 396.02 मी.
सजनाम - 373.20 मी. - 368.08 मी. - 368.24 मी.
रोहिणी - 396.39 मी. - 392.55 मी. - 392.00 मी.
उटारी - 326.80 मी. - 322.30 मी. - 325.00 मी.
राजघाट - 371.00 मी. - 361.10 मी. - 361.15 मी.
माताटीला - 308.46 मी. - 301.45 मी. - 301.69 मी.
कचनौंदा - 341.70 मी. - 340.00 मी. - 340.70 मी.
लोअर रोहिणी - 368.00 मी. - 363.70 मी. - 364.20 मी.
जमडार - 368.00 मी. - 363.35 मी. - 364.00 मी.
भावनी - 312.38 मी. - 310.14 मी. - 310.25 मी.
बंडई - 403.50 मी. - 397.00 मी. - 397.00 मी.
भौंरट - 360.90 मी. - 354.00 मी. - 354.40 मी.
-------
भावनी बांध से छोड़ा गया ज्यादा पानी
रविवार को बांधों में पानी की आवक ज्यादा होने पर उटारी, भावनी और कचनौंदा बांध के गेट खोलकर अतिरिक्त पानी छोड़ा जाने लगा था। देर रात भावनी बांध में पानी की आवक और ज्यादा हुई और यह अपने निर्धारित जलस्तर से बढ़ने लगा। इसके बाद बांध से पानी की निकासी 7636 क्यूसेक से बढ़ाकर 8269 क्यूसेक तक की गई। सोमवार को कचनौंदा और भावनी बांध में पानी की आवक कम होने के बाद दोपहर को गेटों को बंद कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
दो दिनों से जनपद में अच्छी बारिश हुई है। इसका असर बांधों के जलस्तर पर पड़ा और बांध भरने लगे। आने वाले दिनों में और भी बारिश होगी। इससे बांध लबालब हो जाएंगे। जलस्तर की निगरानी लगातार की जा रही है।
भूपेश सुहेरा, अधिशासी अभियंता/नोडल, सिंचाई खंड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed