{"_id":"68aa1b73d09163cb5d0bd1ba","slug":"the-villagers-caught-the-suspect-after-a-clash-tied-his-hands-with-a-rope-and-handed-him-over-to-the-police-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-141370-2025-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: संदिग्ध को गांव के लोगों ने झड़प के बाद पकड़ा, रस्सी से बांधे हाथ, पुलिस को किया सुपुर्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: संदिग्ध को गांव के लोगों ने झड़प के बाद पकड़ा, रस्सी से बांधे हाथ, पुलिस को किया सुपुर्द
विज्ञापन
- चाकू, दूरबीन, आधार, पेन सहित अन्य कागजात हुए बरामद, पुलिस संदिग्ध के बारे में जुटा रही जानकारी
- कोतवाली सदर के ग्राम रघुनाथपुरा में एक व्यक्ति के घर में रह रहा था तीन-चार दिन से
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। शनिवार की शाम को कोतवाली अंतर्गत ग्राम रघुनाथपुरा के कुछ लोगों की एक संदिग्ध व्यक्ति से किसी बात को लेकर झड़प हो गई। इस झड़प में गांव के दो से तीन लोग चोटिल हो गए। जबकि संदिग्ध भी चोटिल हुआ। गांव के लोगों ने संदिग्ध को पकड़ लिया और उसके हाथ आगे की ओर रस्सी से बांध दिए। तलाशी ली तो उसके पास से एक दूरबीन, चाकू, आधार, पेनकार्ड, वोटर आईडी सहित अन्य सामग्री बरामद हुई। घटना की सूचना गांव वालों ने डायल-112 पुलिस को दी तो वह मौके पर पहुंची। सूचना पर कोतवाली सदर अंतर्गत मसौरा बैरियर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने चोटिल संदिग्ध व्यक्ति व झड़प में चोटिल हुए गांव के लोगों को मेडिकल कॉलेज डॉक्टरी के लिए भेजा। बताया जा रहा है कि पकड़ा गया संदिग्ध गांव के एक व्यक्ति के यहां करीब 3-4 दिनों से रह रहा था। वह कहां का है, नाम क्या है और क्या करता था इसको लेकर जब गांव के लोगों ने पूछा तो वह अक्रामक हो गया था और गांव के लोगों पर हमलावर हो गया था। जिसे काफी मेहनत के बाद काबू में पाया था और उसके हाथ बांधकर पुलिस के सुपुर्द कर दिया था। अब कोतवाली पुलिस इस पूरे मामले की गहनता से जांच पड़ताल कर रही है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनुराग अवस्थी ने बताया कि गांव के चोटिल हुए लोगों व चोटिल हुए संदिग्ध व्यक्ति को डॉक्टरी के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। संदिग्ध के बारे में गहनता से जानकारी की जा रही है। शिकायत के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।