{"_id":"0e3edd438064bf125ca3706688f17b91","slug":"the-two-storey-supermarket-will-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो मंजिला बनेगा सुपर मार्केट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो मंजिला बनेगा सुपर मार्केट
ब्यूरो/अमर उजाला
Updated Tue, 23 Jun 2015 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पुराना बस स्टैंड की जगह पर बने सुपर मार्केट का प्लान नगर पालिका ने तैयार किया थास इसके बाद संगठित नगर विकास योजना के अंतर्गत इसका निर्माण कराया गया। इसमें गाड़ियों के लिए पार्किंग की जगह छोड़ी गई थी तथा दुकानें बनाई गईं। वर्ष 1991 में बने इस मार्केट में सब्जी मंडी और फल मंडी के नजदीक होने के कारण यहां होटल, बाइक, बीज, इलेक्ट्रानिक आइटम आदि की दुकानें हैं। शहर का मुख्य स्थान होने के कारण यहां ग्राहकों का आना- जाना लगा रहता है। ऐसे में इन दुकानों की काफी अहमियत है। नीलामी प्रक्रिया द्वारा यहां दुकान आवंटित की जाती है। एक बार दुकान आवंटित होने के बाद दुकान स्वामी निश्चिंत हो जाता है। इसलिए दुकानें लेने के लिए लोगों में खासी होड़ रहती है।
जिलाधिकारी जुहेर बिन सगीर ने अधिशासी अधिकारी को सुपर मार्केट में फर्स्ट फ्लोर पर दुकानें बनाने के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में ऊपर बनने वाली दुकानों का ले आउट प्लान तैयार किया जा रहा है। यहां पर लगभग 125 दुकानें बनाई जाएंगी। जिलाधिकारी ने कहा कि जल्द ही ले- आउट प्लान फाइनल हो जाएगा।