फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   The teenager climbed onto the tractor, saying, "I'm scared, I'm nervous..."

Lalitpur News: डर लगत है, उचकत है... कहकर घबराते हुए ट्रैक्टर पर चढ़ा था किशोर

Wed, 12 Nov 2025 01:51 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 12 Nov 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
The teenager climbed onto the tractor, saying, "I'm scared, I'm nervous..."

विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी



ललितपुर। रील बनाने के लिए ट्रैक्टर पर चढ़ते समय नीलेश साथी से बोला, डर लगत है, उचकत हैं। इसके कुछ दूरी बाद ही रील बनाते समय नीलेश नीचे गिर गया था। ट्रैक्टर का पहिया ऊपर से निकल जाने पर उसकी मौत हो गई।

सोमवार को ग्राम मैलवारा निवासी 17 वर्षीय नीलेश अहिरवार असंतुलित होकर गिर गया। ट्रैक्टर से रौंदे जाने से उसकी मौत हो गई। इस बीच नीलेश की ट्रैक्टर पर चढ़ते समय का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वह ट्रैक्टर पर चढ़ते समय कह रहा है कि रुक, रुक जाओ, हमें डर लगत है, उचकत हैं। यह कहते हुए नीलेश ट्रैक्टर पर बैठ जाता है और रील बनाने लगता है। कुछ दूर जाकर ही वह हादसे का शिकार हो जाता है जिसमें उसकी जान चली गई। मंगलवार की शाम को नीलेश के शव का पोस्टमार्टम हुआ। पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचा तो परिजनों में चीख-पुकार मच गई थी। इसके बाद शाम को गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन




-----

सोशल मीडिया पर फेमस होने को युवक डाल रहे जान जोखिम में



सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के लिए नव युवक तमाम हथकंडे अपना रहे है। जिससे वह तेज बाइक, ऊंची इमारतों, पहाड़ों, बांधों पर पहुंचकर यहां के खतरनाक स्थानों पर पहुंचकर वीडियो बनाकर रील बनाते हैं। इसमें कभी-कभी उनकी जान पर आफत भी बन आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


------



सोशल मीडिया ब्लॉगर लोकेंद्र पर दर्ज हुई एफआईआर

ग्राम मैलवाराखुर्द निवासी अनिल पुत्र राजाराम अहिरवार ने पुलिस को तहरीर दी। जिसमें बताया कि कि उसका 19 वर्षीय भाई नीलेश वीडियो बनाने का काम करता था। 10 नवंबर को ग्राम कल्यानपुरा निवासी लोकेंद्र सिंह ने उसके भाई नीलेश को स्टंट करते हुए रील बनाने के लिए बुलाया। इस पर वह नीलेश को बाइक से लेकर कल्यानपुरा पहुंचा था। आरोप है कि उसके भाई नीलेश को लोकेंद्र सिंह ने अपने ट्रैक्टर पर बैठाकर तेजी व लापरवाही से चला दिया। जिससे नीलेश जमीन पर गिर गया और ट्रैक्टर का पहिया उसके ऊपर से निकल गया था। जिसमें नीलेश गंभीर घायल हो गया था और उसकी मौत हो गई थी। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक लोकेंद्र सिंह राजपूत के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed