फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   The team started investigation of the distribution of cluster seeds of gram

Lalitpur News: टीम ने शुरू की चना के क्लस्टर बीज वितरण की जांच

Wed, 27 Aug 2025 12:21 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 27 Aug 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
The team started investigation of the distribution of cluster seeds of gram
ललितपुर। महरौनी क्षेत्र के ग्राम जरया समेत पांच गांवों में चना के क्लस्टर बीज वितरण में भारी अनियमितता का खुलासा हुआ था। अब इस मामले में शासन की टीम ने जांच शुरू कर दी है। मंगलवार को अपर निदेशक कृषि चावल बृजेश चंद ने लाभार्थियों से पूछताछ कर उनके बयान दर्ज किए। इससे कृषि विभाग में खलबली मची रही।
विज्ञापन

वर्ष 2024-25 में क्लस्टर प्रदर्शन के लिए चयनित जरया, कारीटोरन सहित करीब 21 गांवों में जोत के अनुसार 80 से 160 किलो तक चने का बीज बांटा जाना था, लेकिन अधिकांश गांवों में 10 से 15 किलो बीज ही दिया गया। किसान संगठनों ने इस मामले की शिकायत की तो समाचार पत्र ने इस खबर को मुद्दा बनाया। तत्कालीन सीडीओ केके पांडेय ने दो सदस्यीय जांच टीम का गठन किया था।
विज्ञापन

कृषि विभाग के अनुसार आरवीजी 202 चने के बीज का क्लस्टर प्रदर्शन जरया गांव में हुआ। आंकड़ों के अनुसार यहां 62 किसानों को चने का बीज बांटा गया। जरया में 125 एकड़ में आरवीजी 202 वैरायटी के चना बीज का प्रदर्शन होना था। किसानों का आराेप था कि बीज वितरण के एक माह पूर्व ही रजिस्टर पर उनके हस्ताक्षर व अंगूठे लगवा लिए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीते वर्ष विकास खंड महरौनी के गांव जरया, कुरौरा, भौड़ी, कारीटोरन, बमराना और बारचौन का क्लस्टर योजना में चयन किया गया था। जरया, कुरौरा और बारचौन में चना बीज का प्रदर्शन, भौड़ी और कारीटोरन में मटर बीज व बमराना गांव में गेहूं के बीज का प्रदर्शन होना था। 10 माह पूर्व 18 जनवरी को स्थानीय अधिकारियों की तीन सदस्यीय टीम ने ग्राम जरया पहुंचकर जांच की थी, जिसकी रिपोर्ट तत्कालीन जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने शासन को भेज दी थी। इस मामले में शासन ने जांच कमेटी का गठन किया था। अपर निदेशक कृषि बीज एवं प्रक्षेत्र एके सिंह को अध्यक्ष व सदस्य संयुक्त कृषि निदेशक एलबी यादव ने जांच कर रिपोर्ट शासन को भेज दी थी। अब इस मामले में शासन स्तर से एडीए चावल बृजेश चंद जरया पहुंचे। उन्होंने प्रधान व लाभार्थी किसानों के साथ बंद कमरे में पूछताछ कर बयान दर्ज किए। इस दौरान प्रभारी उपकृषि निदेशक राजीव कुमार भारती आदि मौजूद रहे। उन्होंने ग्राम बमराना, भौड़ी, कुरौरा व कारीटोरन में भी जांच-पड़ताल की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed