फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   The sword of arrest and departmental action hanging on the then SHO, bar and constable

तत्कालीन थानाध्यक्ष बार व सिपाही पर लटकी गिरफ्तारी और विभागीय कार्रवाई की तलवार

Tue, 30 Aug 2022 01:00 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 30 Aug 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
The sword of arrest and departmental action hanging on the then SHO, bar and constable
ललितपुर। सवा दो साल पहले ग्राम बीघाखेत में पेड़ पर लटके मिले ग्रामीण के शव के मामले में तत्कालीन बार थानाध्यक्ष व सिपाही पर रिपोर्ट दर्ज होने के बाद अब गिरफ्तारी एवं विभागीय कार्रवाई की तलवार लटकी हुई है। इसके लिए जालौन पुलिस अधीक्षक को रिपोर्ट भेजी जाएगी।
विज्ञापन

थाना बार क्षेत्र के ग्राम वस्तगुवां निवासी भगवत सिंह ने सवा दो साल पहले तत्कालीन बार थानाध्यक्ष निगवेंद्र प्रताप सिंह एवं सिपाही द्वारा पीछा करने से परेशान होकर ग्राम बीघाखेत में एक पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। परिजनों ने तत्कालीन थानाध्यक्ष निगवेंद्र प्रताप सिंह और सिपाही नरेंद्र सिंह पर हत्या कर शव लटकाने के आरोप लगाए थे और राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग नई दिल्ली को शिकायती पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की थी। जिस पर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग की संस्तुति पर इसकी जांच सीबीसीआईडी कानपुर खंड को सौंपी गई। इस मामले में सीबीसीआईडी कानपुर खंड के निरीक्षक अनिल प्रताप सिंह ने जांच की और दो दिन पहले कोतवाली में तत्कालीन थानाध्यक्ष व सिपाही के खिलाफ धारा 306 के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

तत्कालीन थानाध्यक्ष बार निगवेंद्र प्रताप सिंह वर्तमान में जालौन में डायल 112 प्रभारी के पद पर एवं सिपाही ललितपुर के ही तालबेहट क्षेत्र की तेरई फाटक चौकी में तैनात है। जिसके चलते मामले में रिपोर्ट की सत्यापित कॉपी विभागीय डाक के माध्यम से तालबेहट सीओ कार्यालय एवं जालौन पुलिस अधीक्षक कार्यालय भेजी जाएगी। जिसके बाद मामले में दोनों आरोपियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जा सकती है। मामले की विवेचना सीबीसीआईडी को ही मिली है और सीबीसीआईडी की शुरुआती जांच में आत्महत्या को उकसाने के मामले की पुष्टि भी हो चुकी है। ऐसे में दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी भी जल्द होगी।।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------
झांसी में भी थानाध्यक्ष पर हो चुकी विभागीय कार्रवाई
पौने दो वर्ष पहले दिसंबर 2020 में झांसी जिला के थाना प्रेमनगर के अंतर्गत नयागांव के पार्षद पुष्पेंद्र यादव के पिता आजाद सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में कांग्रेसी नेता राजेंद्र सिंह यादव, उनके भाई योगेंद्र सिंह यादव, पिंटू एवं एक अज्ञात पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। इस मामले में भी तत्कालीन निरीक्षक निगवेंद्र प्रताप सिंह के खिलाफ लापरवाही के चलते विभागीय कार्रवाई की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed