फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   The student who increased the prestige of the district by getting selected in Veeragatha Project-4 was honored

Lalitpur News: वीरगाथा प्रोजेक्ट-4 में चयनित होकर जिले का मान बढ़ाने वाले छात्र को किया सम्मानित

Sun, 02 Mar 2025 12:42 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Updated Sun, 02 Mar 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
The student who increased the prestige of the district by getting selected in Veeragatha Project-4 was honored
छात्र निहाल को सम्मनित करते मंडलायुक्त व डीआईजी । संवाद
ललितपुर। जनपद के ब्लॉक तालबेहट अंतर्गत ग्राम रजवान के प्राथमिक विद्यालय टीला में अध्यनरत कक्षा पांचवीं में अध्यनरत छात्र निहाल ने वीरगाथा प्रोजेक्ट-4 में प्रदेश के चयनित होकर जनपद का नाम रोशन किया था। छात्र की इस उपलब्धी पर जनपद के स्थापना दिवस पर आयोजित सम्मान समाराेह में उसे मेडल व प्रमाण पत्र देकर मंडलायुक्त व डीआईजी झांसी ने सम्मानित किया और उसके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बधाई दी। संवाद
विज्ञापन


इन्हें विशेष सम्मान से नवाजा गया
जनपद के वरिष्ठ कवि पंकज अंगार,गायक कलाकार रजनीश यादव,हर्ष जैन,शायर असर ललितपुरी, शायर जहीर ललितपुरी, गीतकार अरमान कुरैशी,यातायात प्रभारी आलोक तिवारी, अखिलेश शांडिल्य, नेत्र कैंप लगवाने में अशोक रावत।
विज्ञापन


....जब मंच से उतरकर दिव्यांग को किया सम्मानित
कार्यक्रम स्थल पर व्हीलचेयर से पहुंचे दिव्यांग बृजमोहन तिवारी को सम्मानित करने के लिए मंडलायुक्त व डीआईजी खुद मंच से उतर आए। उन्होंने खेल के क्षेत्र में उनकी सराहना करते हुए कहा कि युवाओं को उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए। अतिथियों के मंच से उतरकर दिव्यांग को सम्मानित करते देख सभागार में मौजूद लोगों ने उनकी सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों के दिल को छू गया ललितपुर स्थापना दिवस समारोह
पहली बार बड़े स्तर पर हुआ आयोजन, मिला सम्मान
ललितपुर। जिले के स्थापना दिवस को अमर उजाला और जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रमों से यादगार बना दिया। दो दिवसीय आयोजन में खास बात यह रही कि यह आयोजन जनजन का होते दिखा। ऐतिहासिक स्थल तुवन मैदान पर 21 हजार दीपों को जलाकर जो भव्यता दी गई वह कम ही देखने को मिलती है। बुजुर्गों में रूपनारायण निरंजन, असर ललितपुरी, बाल किशन नन्ना का कहना है कि पहली बार जिला स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया है।

जनपद के स्थापना दिवस को लेकर कभी-कभी कार्यक्रम तो होते रहे हैं। बीते साल 50वां स्थापना दिवस को प्रशासन ने मनाया था लेकिन यह पहला मौका है जब अमर उजाला ने अलग -अलग क्षेत्रों में काम करते हुए जनपद के ऐसे 51 लोगों को सम्मानित किया है जो उनके जीवन में भी यादगार पल के रूप में रहेंगे। खास बात तो मुंबई से आए फिल्म अभिनेता राजा बुंदेला, अशोक देवलिया, पहली रेडियो सिंगर वंदना चौरसिया कार्यक्रम में भाग लेने अपने गृह जनपद में आई थीं। आयोजन में छह ब्लॉकों में हुई निबंध, लेखन व चित्रकला के विजेता 36 बच्चों को मेडल पहनाकर व प्रमाण पत्र देकर अमर उजाला ने पुरस्कृत किया गया। जिला प्रशासन की ओर से जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी व एसपी मोहम्मद मुश्ताक के निर्देशन में अपर जिलाधिकारी अंकुर श्रीवास्तव सहित जिला प्रशासन की टीम की अथक प्रयास का नतीजा रहा कि आज का दिन खास हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed