{"_id":"66353e345a681b6bb904ea86","slug":"the-shopkeeper-dragged-the-girl-into-his-house-and-molested-her-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-114152-2024-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: बच्ची को दुकानदार ने घर में खींचकर की छेड़छाड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: बच्ची को दुकानदार ने घर में खींचकर की छेड़छाड़
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। दुकान पर सामान लेने गई सात साल की बच्ची को घर के अंदर खींचकर दुकानदार ने छेड़छाड़ की। माता-पिता ने उलाहना दिया तो आरोपी ने धमकी दी। पुलिस ने चार आरोपियों पर केस दर्ज किया है।
थाना नाराहट अंतर्गत एक गांव की बालिका एक मई की शाम को किराना की दुकान पर सामान लेने गई थी। दुकानदार ने बच्ची से छेड़छाड़ की। किसी प्रकार बच्ची आरोपी के चंगुल से छूटकर घर पहुंची। उसने अपने माता-पिता को इसकी जानकारी दी। बच्ची के माता-पिता उलाहना देने आरोपी की दुकान पर गए तो उसने गाली गलौज के साथ धमकी दी। इसी दौरान दुकानदार के तीन सहयोगी भी आ गए और उन्होंने पीड़ित पिता के साथ धक्का-मुक्की की। थाना प्रभारी निरीक्षक ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। कार्रवाई की जा रही है।
-- -- -- -
नहीं थम रहा बच्चियों का शारीरिक शोषण
नाबालिग किशोरियों और बच्चियों का शारीरिक शोषण थमने का नाम नहीं ले रहा है। ऐसा कोई दिन नहीं जाता, जब किसी थाना या कोतवाली में इनके शारीरिक शोषण की शिकायतें न आती हों। हाल में एक मोहल्ले में ट्यूशन टीचर ने पांच व 11 वर्षीय बहनों के साथ ट्यूशन पढ़ाने के दौरान दुष्कर्म किया। कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया था।