Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   The reduction in GST rates brought cheer to the market.

Lalitpur News: जीएसटी की दरों में कमी से बाजार में दिखाई दी रौनक

Tue, 23 Sep 2025 02:06 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Sep 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
The reduction in GST rates brought cheer to the market.
दुकानदारों ने कहा कि जो ग्राहक दाम पूछकर चले जाते थे, वह कर रहे हैं खरीदारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। नवरात्र के पहले दिन सोमवार को जीएसटी की नई दरें लागू हो गईं। जीएसटी की नई दरों के लागू होने से कई वस्तुओं की कीमतें कम हो गईं। इसका असर रहा कि बाजार में पहले के मुकाबले अधिक चहल-पहल रही। इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम्स, दोपहिया वाहन और ट्रैक्टर की ग्राहकों की खरीदारी की। दुकानदारों को जानकारी देने के लिए राज्य कर विभाग ने भी बाजार में अभियान भी चलाया।
सोमवार को नई जीएसटी दर लागू होने के बाद वाहन शोरूमों में पिछले कुछ दिनों की तुलना में अधिक ग्राहक आए। ग्राहकों को पिछली और वर्तमान जीएसटी दरों की जानकारी देने के लिए शोरूम के अंदर पंपलेट भी लगाए गए। आम आदमी के अधिक खरीदारी करने और बिक्री बढ़ने से व्यापारी भी खुश नजर आ रहे हैं। कार एवं मोटर साइकिल की बुकिंग कराई जा रही है। बुकिंग कराने वालों में कुछ लोग नवरात्र में तो कुछ दशहरा पर तो लोग पंचदिवसीय दीपोत्सव के दौरान अपने वाहन की डिलीवरी लेंगे। उसी के अनुसार कार एवं मोटरसाइकिल शोरूम पर तैयारी की गई है।
विज्ञापन

व्यापारियों का कहना है कि घरेलू इस्तेमाल के समान से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स, दवाइयां और उपकरण से सहित लगभग 400 वस्तुएं जीएसटी कटौती के कारण सस्ती हुई हैं। जिन प्रमुख उत्पादों के दाम में कमी आई है उसमें घी, पनीर, मक्खन, सूखे मेवे, कॉफी, आइसक्रीम, टीवी, टू व्हीलर और होटल के कमरों के किराए में कमी के साथ-साथ कार के दाम में भी कमी आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------------

राज्यकर विभाग ने दुकानदारों को किया जागरूक
फोटो- 24
राज्यकर विभाग ने नझाई बाजार व स्टेशन रोड पर जीएसटी के नई दराें के विषय में दुकानदारों को जागरूक किया। साथ ही उनके पूछे के गए सवालों का जबाब दिया। उपायुक्त राज्यकर हीरालाल जायसवाल ने बताया कि जीएसटी की नई दरों को लागू किया है। उन्होंने बताया कि टैक्स दरों में जो अंतर होगा, उसको व्यापारियाें के आईटीसी एकाउंट में समायोजित कर दिया जाएगा। व्यापारियों को नई दरों से हानि नहीं होगी।
--------------------------------------
फोटो- 25
पहले जहां एक हजार रुपये में सिर्फ एक-दो चीजें ही आती थीं, अब उसी में तीन-चार वस्तुएं मिल जाती हैं। सरकार का यह फैसला आम लोगों के हित में है।
नीलम विश्वकर्मा, गृहणि
---------------------------
फोटो- 26
मोबाइल और स्टेशनरी की कीमतें कम हुई हैं, जिससे हमें काफी फायदा हो रहा है। अब हर बार खरीदारी करने में बजट नहीं बिगड़ता।
अमन पटैरिया, छात्र।
------------------------------
फोटो- 27

अब जब ट्रैक्टर थोड़ा सस्ता हुआ है, तो खरीदने का मन बना लिया है। खेती में मशीन की जरूरत बढ़ रही है, और सरकार की यह छूट हमारे लिए फायदेमंद है।
राजेंद्र यादव, किसान ।
-----------------------------
फोटो- 28
जीएसटी दर घटने के बाद ग्राहक बढ़े हैं। बिक्री में करीब 25 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। पहले जो ग्राहक सिर्फ पूछकर चले जाते थे, अब खरीदारी कर रहे हैं।
मोहित जैन, व्यापारी
-------------------------------
फोटो- 29
जैसे ही सरकार ने टू-व्हीलर पर जीएसटी 28 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत किया, तब से ग्राहक काफी उत्साहित हैं। पिछले एक सप्ताह में बिक्री में करीब 30 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। ग्रामीण और शहरी दोनों इलाकों से पूछताछ बढ़ी है।
सुधीर कुमार श्रीवास्तव, बाइक एजेंसी संचालक।
------------------------------
फोटो- 30
जीएसटी की दरों में बदलाव की वजह से किसान की मांग बढ़ी है। इस सीजन में ट्रैक्टर की बुकिंग पिछले साल के मुकाबले 40 प्रतिशत से ज्यादा हो चुकी है।
अर्पित जैन ट्रैक्टर एजेंसी संचालक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed