फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   The poor do not have the right to live even a single day

दरिंदों को एक भी दिन नहीं है जीने का अधिकार

Fri, 07 Feb 2020 12:39 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 07 Feb 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
The poor do not have the right to live even a single day
अमर उजाला कार्यालय ललितपुर में संवाद करतीं महिलाएं व छात्राएं - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। ‘अमर उजाला’ के नारी गरिमा के साझा संकल्प ‘अपराजिता: 100 मिलियन स्माइल्स’ के तहत बृहस्पतिवार को ललितपुर कार्यालय पर संवाद का आयोजन किया गया। इसमें शहर की प्रबुद्ध वर्ग की महिलाओं ने हिस्सा लिया। सभी महिलाओं ने कहा कि निर्भया के दोषियों को फांसी में देरी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि फांसी में देरी होने से अपराधियों के हौसले बढ़ते हैं।
विज्ञापन

‘अमर उजाला’ कार्यालय में आयोजित संवाद में महिलाओं ने निर्भया के दोषियों की फांसी में देरी होने पर असंतोष व्यक्त करते हुए कहा कि फांसी में देरी नहीं होनी चाहिए। निर्भया के दोषियों के लिए शीघ्र फांसी हो। बलात्कार का दंड इतना भयानक होना चाहिए जिससे अपराध करने वाला व्यक्ति अपराध करने की सोच भी ना सके। घिनौने कृत्य करने वालों को कतई बर्दाश्त न किया जाए, बल्कि उन पर कड़ी कार्रवाई की जाए। निर्भया के दोषियों को जल्दी फांसी होनी चाहिए। इस दौरान विभा ताम्रकार, रजनी यादव, रंजना श्रीवास्तव, साधना नांगल, संध्या, मोहिनी राजपूत, नेहा विश्वकर्मा, रश्मि राजपूत, साथ ही पहलवान गुरुद्दीन महिला महाविद्यालय की शिक्षिकाएं और छात्राएं मौजूद रहीं। उन्होंने कहा कि सामूहिक बलात्कार जैसे जघन्य अपराध करने वालों को बीच चौराहे पर गोली मार देनी चाहिए।
विज्ञापन

निर्भया के दोषियों को जल्दी फांसी होनी चाहिए। संविधान में शीघ्र सजा का प्रावधान होना चाहिए। जब राष्ट्रपति दरिंदों की दया याचिका खारिज कर चुके हैं, तो अब फांसी की सजा में देरी नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

- नेहा विश्वकर्मा, छात्रा
दुष्कर्म जैसे मामलों के आरोपियों को वकील ही नहीं मिलने चाहिए। निर्भया के आरोपियों को फांसी देने में किसी भी प्रकार की देरी नहीं होनी चाहिए।
- मोहिनी झां, छात्रा
इस प्रकार के जघन्य अपराध करने वाले अपराधियों को फांसी देने में बिल्कुल देरी नहीं करना चाहिए। न्यायिक प्रक्रिया में बदलाव कर कठोर कानून बनाए जाने आवश्यक हैं।
- रजनी यादव, शिक्षिका
दोषियों को जल्द से जल्द फांसी दी जाए। निर्भया को न्याय देने में देरी नहीं होनी चाहिए। बलात्कारियों के लिए सरकार को कठोर व त्वरित न्यायिक व्यवस्था बनानी चाहिए।
- विभा ताम्रकार, शिक्षिका
आरोपियों को किसी भी प्रकार की राहत नहीं मिलनी चाहिए, क्योंकि इसके कारण अपराध करने वालों का हौसला बढ़ता है। निर्भया कांड के दोषियों को बिना किसी देरी के शीघ्र ही फांसी दे दी जानी चाहिए।
- साधना नांगल, शिक्षिका
सामूहिक बलात्कार जैसे जघन्य अपराध करने वालों को बीच चौराहे पर गोली मार देनी चाहिए। फांसी में देरी होने से अन्य अपराधियों का हौसला बढ़ता है।
- रश्मि राजपूत, छात्रा
निर्भया कांड के दोषियों को बिना किसी देरी के शीघ्र ही फांसी दे दी जानी चाहिए। निर्भया कांड में एक नाबालिग दोषी के चलते उसे फांसी की सजा नहीं दी जा रही है। संविधान में संशोधन कर नाबालिग अपराधियों को जघन्य अपराध की सजा दी जानी चाहिए।

-रंजना श्रीवास्तव, शिक्षिका
फांसी में देरी होने के कारण अन्य देशों में भी गलत संदेश जाता है कि भारत की न्याय प्रणाली दोषियों को अभी तक फांसी क्यों नहीं दे पाई। आरोपियों को किसी भी प्रकार की राहत नहीं मिलनी चाहिए।
- संध्या, शिक्षिका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed