{"_id":"521fc5b5ba97b90014b7e2784a8cbbf4","slug":"the-parties-were-stolen-jewelery-lawyer-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पक्षकार चुरा ले गया वकील के जेवरात ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पक्षकार चुरा ले गया वकील के जेवरात
ब्यूरो/अमर उजाला
Updated Sat, 01 Aug 2015 11:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नगर के हटवारा मुहल्ला में पंजाब नैशनल बैंक के पास वरिष्ठ अधिवक्ता सुभाष चंद्र बिलगैयां अपनी पत्नी के साथ निवास करते हैं। उनके दोनों बच्चें बाहर नौकरी करते हैं। शनिवार को एक पक्षकार उनके घर पर आया और उनसे अपनी पुरानी फाइल मांगने लगा, उन्होंने उससे फाइल उठाने के लिए कहा, फाइलों के पास ही उनके जेवरात की पोटली रखी थी, जिसे वह बैंक के लॉकर में जमा करने ले जा रहे थे। इसी बीच पक्षकार फाइल के साथ उनकी पोटली भी लेकर चंपत हो गया। बाद में जब वह बैंक जाने के लिए तैयार हुए तो पोटली गायब मिली। इसके बाद उन्होंने आसपास के लोगों को तत्काल इसकी सूचना दी। बाद में अधिवक्ताओं ने प्रभारी निरीक्षक शशिकांत दीक्षित को इसकी सूचना देते हुए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।
चोर उनके घर से सोने की चार चूड़ियां, एक मंगल सूत्र, एक सोने का हार, दो टॉप्स, एक बीजासेन की पुतरिया एवं एक बॉली चुराकर ले गया।