{"_id":"573629614f1c1bb756919ebb","slug":"the-four-day-revolving-yatra-in-bundelkhand","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुंदेलखंड में चार दिन घूमेगी रथ यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुंदेलखंड में चार दिन घूमेगी रथ यात्रा
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 14 May 2016 12:52 AM IST
विज्ञापन
rakesh pal ,lalitpur news
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। पाल, बघेल व धनगर समाज की प्रदेश सरकार ने उपेक्षा की है। समाज को जागरूक करने के लिए शनिवार से चार दिवसीय जन जागरण यात्रा शुरू होगी, जो पूरे बुंदेलखंड में घूमेगी।
जन जागरण रथ यात्रा के संयोजक व पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष झांसी राकेश पाल ने प्रेस क्लब में पत्रकारों को बताया कि बुंदेलखंड के 19 विधानसभा क्षेत्रों में समाज के 4.5 लाख मतदाता हैं। लेकिन, इतनी बड़ी संख्या होने के बाद भी अब तक उनकी समाज को किसी भी पार्टी ने भागीदारी नहीं दी है।
पाल समाज को एकजुट कर राजनीतिक जागरूकता लाने के लिए 14 मई से ललितपुर के तुवन मैदान से जग जागरण रथ यात्रा निकाली जाएगी, जो उत्तर प्रदेश व मध्यप्रदेश के बुंदेलखंड क्षेत्र में घूमेगी। यह यात्रा ललितपुर से महरौनी से होते हुए मध्य प्रदेश में प्रवेश करेगी। 17 मई को 12 बजे झांसी पहुंचकर मुक्ता काशी मंच मैदान में जनसभा के रूप में संपन्न होगी।
विज्ञापन
इस दौरान यात्रा संरक्षक शंभूदयाल पाल, पाल समाज के अध्यक्ष सरमन पाल, रथ यात्रा प्रभारी करन पाल, मीडिया प्रभारी कुंदन पाल आदि उपस्थित रहे।