फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   The faces of the children blossomed after getting the fruits of their hard work.

Lalitpur News: परिश्रम का फल पाकर खिले बच्चों के चेहरे

Tue, 02 Apr 2024 01:26 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Apr 2024 01:26 AM IST
विज्ञापन
The faces of the children blossomed after getting the fruits of their hard work.
ललितपुर। उच्च प्राथमिक विद्यालय जमालपुर तालबेहट में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। कक्षा छह में रागिनी, नैंसी, अंशिका, कक्षा सात में दीपिका, देवांश, हर्ष और आठ में विजय, रानी, संगीता क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे। जिला स्तर पर आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त कर स्कूल एवं अपने गांव का नाम रोशन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य गायत्री देवी ने तनावमुक्त रहकर कठिन परिश्रम से सफलता प्राप्त करने का मंत्र दिया। छात्रा संगीता ने पंक्तियां पेश कीं, बंद पिंजरे में कैद थे, एक उड़ान दी आपने, खुला आसमान और एक नई शुरुआत दी आपने... इसे लोगों ने खूब सराहा। इस मौके पर शिक्षक देवेंद्र कुमार, संजय बिजरौनिया, कमला देवी, मीनू माहौर, लक्ष्मी देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन




इसके साथ ही राष्ट्रीय आविष्कार विज्ञान क्विज प्रतियोगिता में ब्लॉक स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विजय कुशवाहा एवं जनपद स्तर पर खेलकूद प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त छात्रा रानी साहू को विशेष पुरस्कार प्रदान किए गए। कक्षा आठ के सभी विद्यार्थियों को सांत्वना पुरस्कार दिए गए। कार्यक्रम के अंत में कक्षा आठ के विद्यार्थियों को भावभीनी विदाई दी गई। संचालन शिक्षक देवेंद्र कुमार एवं संजय बिजरौनिया तथा पुरस्कार वितरण और आभार प्रधानाचार्या गायत्री देवी ने जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed