फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   The district received a target of 1602 houses.

Lalitpur News: जिले को मिला 1602 आवासों का लक्ष्य

Sat, 25 Oct 2025 01:23 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Oct 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
The district received a target of 1602 houses.
- मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत पात्रों की चयन प्रक्रिया हुई शुरू
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए जनपद को 1602 आवासों का लक्ष्य मिला है। शासन से जारी हुए इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए जिला प्रशासन ने ब्लॉकवार योजना तैयार की है। जिसमें पात्र परिवारों को चयनित कर जल्द से जल्द निर्माण कार्य शुरू करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जिससे कि आगामी वर्ष के अंत तक हर पात्र परिवार को पक्की छत मिल सके। योजना का मकसद ऐसे गरीब, भूमिहीन या कमजोर वर्ग के परिवारों को आवास उपलब्ध कराना है, जो अब तक कच्चे या अस्थायी मकानों में रह रहे हैं। इस बार महिला मुखिया के नाम आवास स्वीकृत किए जाने को प्राथमिकता दी जा रही है। इस योजना में कुष्ठ रोगियों को 34, सहरिया जनजाति को 706, दिव्यांगजन को 227, बंजारा जाति के लोगों को दो, निराश्रित महिला को 230 का विशेष कोटा आवंटन किया गया है। इस संबंध में दीपक यादव, परियोजना निदेशक ग्राम्य विकास विभाग ने बताया कि शासन से लक्ष्य मिलते ही ग्राम पंचायतवार सर्वे शुरू कर दिया गया है। पात्रता सूची तैयार होने के बाद लाभार्थियों के नाम पोर्टल पर अपलोड किए जाएंगे।

---------------------
विकासखंड के लिए यह लक्ष्य किया निर्धारण
विकास खंड का नाम- आवासों का लक्ष्य
बार - 154
बिरधा - 336
जखौरा - 313
मड़ावरा- 222
महरौनी - 284
तालबेहट- 293
------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed