{"_id":"6716dd779be27aeb7c05109a","slug":"the-condition-of-dilapidated-schools-will-improve-a-list-is-being-prepared-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-122854-2024-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: जर्जर विद्यालयों की सुधरेगी हालत, तैयार की जा रही सूची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: जर्जर विद्यालयों की सुधरेगी हालत, तैयार की जा रही सूची
विज्ञापन
टेक्निकल टीम के निरीक्षण के बाद जीर्णोद्धार के लिए बनाई जाएगी कार्ययोजना
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। परिषदीय विद्यालयों के जर्जर भवनों की हालत अब सुधरने जा रही है। ऐसे जर्जर विद्यालयों की सूची तैयार की जा रही है। इसके बाद टेक्निकल टीम इन विद्यालयों का स्थलीय निरीक्षण करेगी। फिर जीर्णोद्धार करने की कार्ययोजना तैयार की जाएगी।
1357 परिषदीय व कंपोजिट विद्यालय हैं। विभिन्न ब्लॉक अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यालयों की इमारतें काफी पुरानी हो गई हैं। सबसे ज्यादा खतरा बरसात के दिनों में रहता है। जर्जर इमारतों और कक्षों की दीवार व छत से पानी टपकता रहता है। दीवारों में सीलन भी रहती है। ऐसे विद्यालयों के प्रधानाध्यापक इन जर्जर कक्षाओं में शिक्षण कार्य न कराते हुए अन्य कक्षाओं में पढ़ाई कराते हैं। अब जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने ऐसे विद्यालयों की सूची तैयार करने के निर्देश दिए हैं।
सूची तैयार की जा रही है। बेसिक शिक्षा अधिकारी रणवीर सिंह ने बताया कि जर्जर विद्यालयों को चिह्नित किया जा रहा है। टेक्निकल टीम द्वारा निरीक्षण कर इनके जीर्णोद्धार की कार्ययोजना बनाई जाएगी।