फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   The body of a young man was found hanging from a tree

Lalitpur News: पेड़ पर फंदे से लटका मिला युवक का शव

Wed, 06 Aug 2025 12:49 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 06 Aug 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
The body of a young man was found hanging from a tree
ललितपुर। कोतवाली महरौनी अंतर्गत ग्राम टेनगा निवासी मनोज (25) का शव सोमवार को खेत पर लगे पेड़ से फंदे पर लटका हुआ मिला। वह सुबह घर से निकलकर खेत पर गया था, लेकिन लौटकर नहीं आया। परिजन ने भारी बारिश से खरीफ की फसल खराब होने के साथ कर्ज से परेशान होकर आत्महत्या करने की बात कही है।
विज्ञापन

मृतक के बहनोई सुम्मेर ने बताया कि सोमवार को उसका साला मनोज खेत पर जाने की बात कहकर घर से निकला था। शाम तक जब वह लौटकर नहीं आया तो परिजन ने गांव में खोजबीन की, लेकिन पता नहीं चला। वे लोग खेत पर पहुंचे तो यहां जामुन के पेड़ पर फंदे से मनोज का शव लटका हुआ मिला। सुम्मेर ने बताया कि मनोज के पिता के नाम 8-10 एकड़ जमीन है। मनोज खेती किसानी करता था। लेकिन, इस सीजन में बोई गई फसल भारी बारिश से खराब हो गई थी। वहीं, केसीसी व साहूकारों का करीब 4-5 लाख रुपये का कर्ज होने से मनोज परेशान चल रहा था। इसी कारण से उसने आत्महत्या कर ली। मृतक दो भाई-पांच बहनों में दूसरे नंबर का था और उसके एक पुत्र व एक पुत्री है। कोतवाली महरौनी प्रभारी निरीक्षक राजा दिनेश सिंह ने बताया कि आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed