फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   The body of a woman who went to graze buffalo was found hanging on a tree

भैंस चराने गई महिला का शव पेड़ पर लटका मिला

Wed, 31 Aug 2022 11:27 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 31 Aug 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
The body of a woman who went to graze buffalo was found hanging on a tree
ललितपुर। थाना जखौरा अंतर्गत गांव लखनपुरा में भैंस चराने के लिए खेत पर गई महिला शाम तक वह घर वापस नहीं आई, तो परिजनों ने खोजबीन की। इसके बाद रात करीब ग्यारह बजे उसका शव पत्थरबाड़ी के पास सैस के पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटका मिला। जानकारी मिलने पर जखौरा पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

ग्राम लखनपुरा के मजरा नंदीपुरा निवासी राजकुमारी (40) पत्नी मेघराज यादव मंगलवार को दोपहर में करीब साढ़े बारह बजे गोशाला में अपने पति को खाना देने गई और फिर वहां से लौटकर भैंसें चराने के लिए खेत पर चली गई। वह रोजाना की तरह शाम को करीब छह बजे तक जब घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने पहले तो उसका एक घंटे तक उसका इंतजार किया। इसके बाद उन्होंने उसकी खोजबीन शुरू कर दी। खोजबीन की दौरान रात करीब ग्यारह बजे उसका शव उसके खेत की सीमा में लगी पत्थरबाड़ी के दूसरी ओर कैलाश के खेत में सैस के पेड़ पर रस्सी के फंदे पर लटका मिला। यह देख अन्य परिजन व ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। वहीं जानकारी मिलने पर जखौरा थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर महिला के फांसी लगाने के कारणों की जांच पड़ताल में जुट गई है। वहीं मृतका के पति मेघराज ने बताया कि घर पर सब अच्छा था और न तो घर में कही कोई विवाद हुआ और न ही उसे कोई परेशानी थी। उसने फांसी लगाने के कारणों के संबंध में अनभिज्ञता जताई। मृतका की तीन बेटियां व एक बेटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed